अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज रविवार का दिन किस मूलांक वालों के लिए रहेगा बहुत अच्छा? जानिए अंक भविष्यफल से

Aaj Ka Ankfal 9 August 2026: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 9 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आप अपनी जन्म तिथि यानी मूलांक से जान सकते हैं। यहां पर मूलांक 1 से लेकर 9 वालों का अंक भविष्यफल दिया गया है।

Image

9 अगस्त 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 9 August 2026: आज 09 अगस्त 2026 है। 09 का अंक जमीन, मकान, रियल एस्टेट, वैभव, धर्म, आध्यात्मिक ज्ञान व प्रसिद्धि का अंक है। आज 09-08-2026 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है, जबकि सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। आज रविवार है, इसलिए सूर्योपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मंगल व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर, गुड़ व लाल वस्त्र का दान करें। चलिए अब जानें मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के अंकफल के बारे में।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

नौकरी में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 भाग्य वृद्धि में सहायक रहेगा। जन्मांक 01 व 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है, लेकिन उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़, तिल, मूंग व मसूर का दान आज आप जरूर करें।

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 02 व 09 का व्यक्ति नौकरी में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। आज आप तिल व उड़द का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 01 व 03
  • शुभ रंग- नारंगी व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज बैंकिंग, आईटी व मेडिसिन व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज आप श्री सूक्त का पाठ करें और सूर्योपासना करें।

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • शुभ रंग- हरा व नीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

नौकरी में आशातीत सफलता आज आपको मिलेगी। बैंकिंग, मीडिया व एजुकेशन फील्ड से जुड़े लोगों का प्रोमोशन होने का संकेत है। इसके अलावा व्यवसाय बेहतर चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आज आप तिल व सात अन्न का दान करें। साथ ही सुंदरकांड का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 05 व 08
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में जन्मांक 03 व 02 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। साथ ही सेहत ठीक रहेगी। आज आप बजरंगबाण का पाठ करें और मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।

  • शुभ अंक- 06 व 07
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज मीडिया, फिल्म, मेडिसिन व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है, लेकिन स्किन के मरीज सावधानी बरतें। नौकरी में आपको भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा। आज आप हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें और फलों का दान करें।

  • शुभ अंक- 04 व 08
  • शुभ रंग- लाल व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

नौकरी को लेकर आज आपको नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। आज आप किसी विशेष दायित्व निर्वहन के आनन्द को महसूस करेंगे। इसके अलावा व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। आज शुगर के रोगी सावधानी बरतें और गुड़ व जल का दान करें।

  • शुभ अंक- 02 व 07
  • शुभ रंग- नारंगी व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत- 55%

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में लाभ व सफलता का दिन है। शनि और उसके मित्र ग्रह बुध व शुक्र मीडिया, फिल्म, आईटी व एडमिनिस्ट्रेटिव नौकरी करने वालों को सफलता दे सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बता दें कि आज आपके लिए चावल का दान करना अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक- 03 व 06
  • शुभ रंग- नारंगी व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज मंगल व शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। प्रशासनिक सेवा व राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। आज आप सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल रंग के वस्त्र इत्यादि का दान करें।

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • शुभ रंग- लाल व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article