अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Ank: आज 9 अगस्त को कौन से अंक चमकाएंगे आपका भाग्य? राशि के अनुसार जानें अपने लकी नंबर

Aaj Ka Shubh Ank (9 August 2026): आज कौन से अंक आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगे व शुभ फल प्रदान करेंगे, इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए पता चल सकता है। यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के 9 अगस्त 2026 के शुभ अंकों के बारे में बताया गया है।

Image

9 अगस्त 2026 के शुभ अंक

Aaj Ka Shubh Ank 9 August 2026: रंगों की तरह अंक भी नवग्रहों और उनके गुणों से जुड़े होते हैं, जिनका अच्छा-खासा प्रभाव जीवन पर पड़ता है। शुभ अंक जहां जीवन में स्थिरता, सकारात्मकता और खुशियां लेकर आते हैं। वहीं, अनलकी नंबर व्यक्ति की परेशानियों का कारण बनते हैं। हालांकि, जन्म तिथि के अलावा राशि से भी व्यक्ति को अपने शुभ-अशुभ अंकों के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानें 12 राशियों के आज 9 अगस्त 2026, वार रविवार के शुभ अंकों के बारे में।

मेष राशि

  • शुभ अंक- 03 और 09

इन अंकों के प्रभाव से मेष राशि वालों के उत्साह और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी।

वृषभ राशि

  • शुभ अंक- 03 और 09
इन अंकों के प्रभाव से जीवन में स्थिरता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही कठिन परिस्थितियों में भावनाएं स्थिर रहेंगी।

मिथुन राशि

  • शुभ अंक- 01 और 09
ये अंक आपके संचार कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही नए काम शुरू करने की ऊर्जा प्रदान करेंगे।

कर्क राशि

  • शुभ अंक- 04 और 06
ये अंक आपको भावनात्मक संतुलन प्रदान करेंगे। साथ ही रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे।

सिंह राशि

  • शुभ अंक- 01 और 04
ये अंक आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति को मजबूत करेंगे। साथ ही समाज में एक नई पहचान दिलाएंगे।

कन्या राशि

  • शुभ अंक- 04 और 06
ये अंक काम को व्यवस्थित ढंग से करने में मदद करेंगे। साथ ही आर्थिक मामलों और रिश्तों में संतुलन बनाए रखेंगे।

तुला राशि

  • शुभ अंक- 04 और 06
इन अंकों के प्रभाव से जीवन में स्थिरता के साथ-साथ खुशियां आएंगी। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

  • शुभ अंक- 05 और 07
इन अंकों के प्रभाव से आपको परेशानियों का समाधान मिलेगा। साथ ही सही फैसले लेने में ये अंक मददगार साबित होंगे।

धनु राशि

  • शुभ अंक- 03 और 09
इन अंकों का शुभ प्रभाव आपकी शिक्षा, यात्रा और नेतृत्व क्षमता पर पड़ेगा। साथ ही बड़े लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

मकर राशि

  • शुभ अंक- 05 और 08
ये अंक आपके जीवन में स्थिरता लेकर आएंगे। साथ ही धन की कमी को दूर करने में मददगार साबित होंगे।

कुंभ राशि

  • शुभ अंक- 03 और 07
इन अंकों के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपको कुछ हटकर करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही रिश्तों में प्यार और अपनापन बना रहेगा।

मीन राशि

  • शुभ अंक- 03 और 07
ये अंक आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाएंगे। साथ ही आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article