अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Ank: आज 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण पर कौन से अंक चमकाएंगे आपकी किस्मत? जानें अपनी राशि से लकी नंबर्स

Aaj Ka Shubh Ank: साल 2026 का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर लग रहा है। चलिए जानें आज कौन से अंकों से आपको लाभ होने वाला है और उनका कैसा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।

Image

आज 12 अगस्त 2026 के शुभ अंक

Today 12 August 2026 Lucky Numbers: आज 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का खास खगोलीय संयोग बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर होगा। ऐसे में शुभ अंकों के प्रभाव से 12 राशियों का दिन खास बन सकता है। साथ ही सूर्य ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा आपसे बहुत दूर रहेगी। यहां पर ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के शुभ अंक और उनके प्रभाव के बारे में बताया गया है।

मेष राशि

  • शुभ अंक- 01 व 03
ये अंक आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा की ओर आपको आकर्षित करेंगे।

वृषभ राशि

  • शुभ अंक- 04 व 06
इन अंकों के प्रभाव से आपके जीवन में स्थिरता आएगी। साथ ही आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके अलावा आर्थिक मामले हल होंगे।

मिथुन राशि

  • शुभ अंक- 01 व 02
ये अंक आपके आत्मविश्वास के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे। साथ ही भावनात्मक समझ प्रदान करेंगे।

कर्क राशि

  • शुभ अंक- 01 व 02
इन अंकों के प्रभाव से आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। साथ ही पारिवारिक मामले हल होंगे।

सिंह राशि

  • शुभ अंक- 02 व 03
ये अंक सिंह राशि वालों के मन को स्थिरता प्रदान करेंगे। साथ ही सकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित करेंगे।

कन्या राशि

  • शुभ अंक- 05 व 06
ये अंक आज कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में फायदा करवाएंगे। साथ ही दिनभर रिश्तों में संतुलन बनाए रखेंगे।

तुला राशि

  • शुभ अंक- 03 व 05
ये अंक तुला राशि के जातकों को सही निर्णय लेने की हिम्मत देंगे। साथ ही संबंधों में संतुलन बनाने में सहायक रहेंगे।

वृश्चिक राशि

  • शुभ अंक- 04 व 07
इन अंकों के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों की आज 12 अगस्त 2026 को आध्यात्मिक उन्नति होगी। साथ ही गुप्त विषयों को समझने की क्षमता मजबूत होगी।

धनु राशि

  • शुभ अंक- 01 व 09
इन अंकों के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार आज 12 अगस्त को होगा। साथ ही जोखिम उठाने का साहस मिलेगा।

मकर राशि

  • शुभ अंक- 05 व 08
इन अंकों के प्रभाव से मकर राशि वालों की व्यावहारिक निर्णय क्षमता मजबूत होगी। साथ ही करियर में लाभ होने के योग हैं।

कुंभ राशि

  • शुभ अंक- 02 व 09
इन अंकों के प्रभाव से आपकी भावनात्मक समझ मजबूत होगी। साथ ही नए कार्य में मन लगेगा।

मीन राशि

  • शुभ अंक- 03 व 09
ये अंक आपको आज 12 अगस्त के दिन आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच से जोड़ेंगे। साथ ही आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article