अध्यात्म

Surya Grahan 2026 Today Time In India: सावन अमावस्या पर आज सूर्य ग्रहण कितने बजे तक रहेगा, जानिए सूतक और मोक्ष का समय

Solar Eclipse Timings In India 2026 Today: आज 12 अगस्त को सावन (श्रावण) अमावस्या पर पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। चलिए जानें ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल व मोक्ष का समय क्या है।

Image

आज सूर्य ग्रहण का सूतक कब से लगेगा

Surya Grahan 2026 In India Date And Time Today: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी खास महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, जीवन शक्ति, ऊर्जा, अधिकार और प्रसिद्धि का कारक माना गया है, जिसका वक्त-वक्त पर शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। जब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा (चांद) के सूर्य और पृथ्वी के बीच में आने से बाधित होता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। आमतौर पर सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है, लेकिन ये सच नहीं है। कुछ स्थिति में राशियों को सूर्य ग्रहण से लाभ भी होता है। चलिए अब जानें आज 12 अगस्त 2026 को कब से कब तक सूर्य ग्रहण रहेगा और इसका असर किन-किन क्षेत्रों में होने वाला नहीं है।

सूर्य ग्रहण आज कितने बजे लगेगा

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 12 अगस्त 2026 को सावन (श्रावण) अमावस्या के पावन दिन रात 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण (solar eclipse timings in india 2026 today) लगेगा, जो कि पूर्ण होगा। ये ग्रह मध्य रात्रि में 1 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इस 4 घंटे 24 मिनट की अवधि के बीच रात 11 बजकर 16 मिनट पर सूर्य ग्रहण का मध्य समय होगा।

सूर्य ग्रहण आज भारत में दिखाई देगा कि नहीं

आज 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा, जिसके कारण सूर्य क्षितिज (Horizon ) से नीचे होगा। ऐसे में भारत के किसी भी हिस्से में इस खगोलीय घटना को देखा नहीं जाएगा। बता दें कि भारत के अलावा नेपाल, चीन, बांग्लादेश, जापान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में भी ये ग्रहण आज नजर नहीं आएगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक कब लगेगा

आज 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है, जो सूर्य ग्रहण के शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले आरंभ होता है। इस दौरान न तो कोई शुभ काम किया जाता है और न ही घर से बाहर निकलना होता है। साथ ही देवी-देवताओं की मूर्ति व तस्वीर को स्पर्श करने की मनाही होती है। इस दौरान सोने से बचने और लड़ाई-झगड़ा न करने की भी सलाह दी जाती है।

सूर्य ग्रहण का मोक्ष कितने बजे है

सूर्य ग्रहण के अंतिम चरण को मोक्ष कहा जाता है। इस दौरान सूर्य के सामने से चंद्रमा (चांद) पूरी तरह से हट जाता है, जिससे पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश फिर से पूरी तरह से पड़ने लगता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मोक्ष काल को सूर्य ग्रहण का अंतिम क्षण भी कहते हैं। 12 अगस्त 2026 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर होगा।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article