अध्यात्म

​​Aaj Ka Rashifal : आज सूर्य के समान चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बंपर कमाई के खुलेंगे रास्ते

​​Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 March 2026: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में स्थित है। शुक्र अब शनि के साथ मीन राशि में आ चुके हैं। सूर्य, मंगल और बुध कुंभ राशि में हैं तथा गुरु मीन राशि में स्थित हैं। चैत्र माह की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। हालांकि शाम को चतुर्थी लग जाएगी तो भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज रखा जाएगा। शुक्र का शनि के साथ गुरु की राशि मीन में होना विशेष प्रभाव दे रहा है। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है?

Image

6 मार्च का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 March 2026: आज 6 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। नक्षत्र हस्त सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चित्रा लग जाएगा। योग गण्ड सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वृद्धि योग लग जाएगा। करण विष्टि शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति में मिथुन राशि में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे। कुंभ में मंगल, सूर्य, बुध और राहु रहेंगे। मीन राशि में शनि और शुक्र की मौजूदगी रहने वाली है। वहीं, चंद्रमा रात 10 बजकर 18 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद तुला में गोचर कर जाएंगे। आज के दिन ही भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।

आज श्री सूक्त का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है। ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का 18 बार पाठ करना लाभदायक रहेगा। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। सुगंधित इत्र और गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक करना भी आज बहुत फलदायी रहेगा।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में हैं और चन्द्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर हो जाएगी। जीवन में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आगे चलकर लाभ देंगी। लव पार्टनर आपको समय देना चाहेगा, लेकिन कॅरियर पर भी ध्यान देना जरूरी है। स्टूडेंट्स को शिक्षा और कॅरियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, मसूर और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा पंचम भाव में हैं, इसलिए जॉब में जल्द ही प्रोन्नति के योग बन सकते हैं। ऑफिस में विवाद से बचना बेहतर रहेगा और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुक्र और चन्द्रमा के प्रभाव से प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आप अधिक मेहनत करेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी बुध और शुक्र घर में खुशियां और आर्थिक लाभ दे सकते हैं। चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं, इसलिए जॉब के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में आपके परफॉर्मेंस से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। जॉब को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

तृतीय चन्द्रमा शुभ परिणाम दे सकते हैं। मंगल जॉब में प्रयास तो करवा रहा है, लेकिन अभी बड़ी सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। बिजनेस में अच्छी खबर मिल सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट और पढ़ाई में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। गुरु व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।

उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सप्तम सूर्य और अष्टम शनि के प्रभाव से बिजनेस में मित्रों की मदद से सफलता मिलने लगेगी। द्वितीय भाव का चन्द्रमा आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। जॉब में जो विवाद चल रहे थे वे धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें और भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी बुध और शुक्र बिजनेस के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं और चन्द्रमा भी आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। फैमिली में आप अपने दायित्वों को अच्छे से निभाते हैं और आपकी बातचीत का तरीका लोगों को आकर्षित करता है। यही सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और कॅरियर भी मजबूत रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी शुक्र और सूर्य के प्रभाव से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की संभावना है। चन्द्रमा व्यय भाव में होने से आप अपने काम को लेकर थोड़ा गंभीर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा का योग भी बन सकता है। परिवार के साथ यात्रा करने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में पेपर वर्क करते समय सावधानी रखें, थोड़ी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

राशि स्वामी मंगल और गुरु जॉब में लाभ देने वाले हैं। एकादश चन्द्रमा आर्थिक सुख में वृद्धि कर सकता है। आज का दिन यात्रा और आनंद से भरा रह सकता है। कॅरियर को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं उनका समाधान मिल सकता है। कोई नई बिजनेस डील सफल हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। हेल्थ में लीवर से जुड़ी समस्या को लेकर सावधान रहें।

उपाय: हनुमान मंदिर जाकर 3 परिक्रमा करें और सफेद तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

मिथुन राशि में गुरु और दशम भाव का चन्द्रमा आर्थिक लाभ के योग बना सकते हैं। परिवार में विवाद से बचना बेहतर रहेगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है, लेकिन बिजनेस सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर करेंगे जिससे भाग्य का सहयोग मिल सकता है। बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आप एक प्रोफेशनल व्यक्ति हैं और किसी नए कार्य के माध्यम से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो काम मन या अंतरात्मा मना करे, उसे करने से बचना बेहतर होगा। जॉब परिवर्तन का विचार आ सकता है। लव लाइफ में समय की कमी से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, फल अर्पित करें और उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं जिससे काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप नए प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई या किसी सीनियर की मदद मिल सकती है। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर अन्न दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि का आज का राशिफल

गुरु चतुर्थ भाव में और चन्द्रमा सप्तम भाव में होने से कॅरियर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। जॉब में अपने काम करने के तरीके को सुधारने का प्रयास करेंगे और इसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सच्चाई बनाए रखना जरूरी है। शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में मधुरता आ सकती है।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें। विष्णु मंदिर जाकर 4 परिक्रमा करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article