अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, होगा महालाभ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 June 2026 : आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए राशिफल से जानते हैं।

Image

29 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 June 2026 : आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है। आज चन्द्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल वृष, सूर्य मिथुन तथा गुरु, शुक्र और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं। आज सोमवार है और पूर्णिमा का पवित्र संयोग है। भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। शिवलिंग पर जल, दुग्ध और बेल पत्र अर्पित करें।

भगवान राम नाम का संकीर्तन करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव शुभ परिणामों में बदलते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति के लिए कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें या उसका श्रवण करें। हनुमान बाहुक का पाठ भी लाभदायक रहेगा। चन्द्रमा से संबंधित वस्तुओं जैसे चावल, सफेद वस्त्र और शक्कर का दान करें। पीपल के नीचे बैठकर भगवान का ध्यान करने से मन को शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं की सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा नवम भाव में और सूर्य तृतीय भाव में रहेंगे। मंगल द्वितीय भाव में रहकर प्रभाव देंगे। जॉब परिवर्तन के प्रयास में किसी मित्र की सहायता से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। गुरु और शुक्र चतुर्थ भाव में रहकर सुख प्रदान करेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी को आनंद के साथ पूरा करें। बिजनेस को लेकर लाभ की स्थिति बनेगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। आपका जॉब और करियर भी महत्वपूर्ण है। ऑफिस में नए लोगों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

आज का उपाय - शिव उपासना करें। शिवलिंग पर बेल पत्र और दुग्ध अर्पित करें। शिवपुराण का पाठ करें।

शुभ रंग - लाल और पीला।

शुभ अंक - 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 65%।

वृषभ राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

मंगल इसी राशि में हैं। गुरु और शुक्र द्वितीय भाव में रहकर शुभ फल देंगे। जॉब में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता बनाए रखें। आप कुछ विशेष रुके हुए कार्यों को पूरा करने के प्रयास में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - तिल और उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला और हरा।

शुभ अंक - 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 65%।

मिथुन राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। गुरु और शुक्र द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। बिजनेस के लिए यह समय प्रगति वाला है। किसी भी डिपार्टमेंटल विवाद को आगे बढ़ाने से बचें। यदि आप पद परिवर्तन की सोच रहे हैं तो आज प्रयास करना शुभ रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे, लेकिन किसी भी तरह के संशय से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग - हरा और बैगनी।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 60%।

कर्क राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी गुरु और शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। जॉब में लगातार नए कार्यों की तरफ प्रयास करते रहेंगे। अभी प्रमोशन में सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। स्टूडेंट्स स्टडी को लगातार जारी रखें, भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा का योग बन सकता है। साइनस संबंधी परेशानी से सावधान रहें।

आज का उपाय - शीतल जल और फलों का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग - सफेद और लाल।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 75%।

सिंह राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी सूर्य एकादश भाव में हैं। चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर शुभ फल देंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता बनी रहेगी। पेपर वर्क को ध्यानपूर्वक पूरा करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स कभी-कभी करियर को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं, लेकिन मेहनत जारी रखें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।

आज का उपाय - भगवान का भजन करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी और लाल।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 70%।

कन्या राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी बुध, गुरु और शुक्र के साथ एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। सूर्य मिथुन और मंगल वृष राशि में हैं। बिजनेस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख देंगे। स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा। यही तकनीक आपको सफलता की ओर ले जाएगी। जॉब में रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - सात अन्न का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग - हरा और नीला।

शुभ अंक - 06 और 07।

भाग्य प्रतिशत - 60%।

तुला राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। राशि स्वामी शुक्र और गुरु दशम भाव में रहकर सफलता देंगे। मंगल अष्टम और सूर्य मिथुन राशि में हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों और जॉब की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्ति दे सकती है। शुगर के मरीज खान-पान पर नियंत्रण रखें। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

आज का उपाय - तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग - नीला और हरा।

शुभ अंक - 03 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 65%।

वृश्चिक राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी मंगल सप्तम भाव में हैं। सूर्य अष्टम और गुरु नवम भाव में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे। जॉब में नया उत्तरदायित्व मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताओं का समाधान होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी और पीला।

शुभ अंक - 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 70%।

धनु राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। गुरु अष्टम और चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस में एक साथ कई कार्यों को लेने से बचें। एक समय में एक ही कार्य पूरा करने का प्रयास करें। जॉब में अपने कार्यों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। सूर्य सप्तम और मंगल षष्ठम भाव में हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होने की संभावना है।

आज का उपाय - घर में तुलसी को जल अर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। माता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - पीला और नारंगी।

शुभ अंक - 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 85%।

मकर राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में और चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। गुरु, शुक्र और बुध सप्तम भाव में रहकर शुभ प्रभाव देंगे। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ अपनी स्टडी को सही दिशा दें। पढ़ाई के दबाव और तनाव से बचें। लव लाइफ में सावधानी रखें। असत्य से बचें।

आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें।

शुभ रंग - नीला और आसमानी।

शुभ अंक - 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 75%।

कुंभ राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में और गुरु, शुक्र व बुध षष्ठम भाव में हैं। जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नए प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से पूरा करें। सिस्टेमेटिक तरीके से काम करने पर सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। युवा लव लाइफ और स्टडी में संतुलन बनाकर चलें। बीपी और लिवर के मरीज सावधान रहें।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग - नीला और आसमानी।

शुभ अंक - 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत - 55%।

मीन राशि का 29 जून 2026 का राशिफल

राशि स्वामी गुरु, शुक्र और बुध के साथ पंचम भाव में हैं। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। चन्द्रमा कर्म भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिजनेस में भी शुभ लाभ की संभावना है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। उदर रोग से सावधान रहें।

आज का उपाय - गुड़ और जल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग - पीला और सफेद।

शुभ अंक - 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत - 65%।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article