Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 27 June 2026 : आज का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। शनिवार को पड़ने वाला शनि प्रदोष व्रत शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। शिव कृपा से करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। सायंकाल प्रदोष काल में दीपदान करें और पूरे दिन 'ॐ नमः शिवाय' महामंत्र का मानसिक जप करते रहें। आइए विस्तार से जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का आज का संपूर्ण राशिफल (Daily Horoscope)....
मेष राशि
आज चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपके प्रयास व्यर्थ नहीं जाएंगे। व्यापार में आ रही बाधाओं का समाधान मिलने के योग हैं। युवा प्रेम संबंधों में अधिक समय दे सकते हैं, हालांकि करियर पर भी पूरा ध्यान देना आवश्यक होगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। आज श्रीकृष्ण की उपासना करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा, शुभ अंक 2 और 9 हैं तथा भाग्य आपका 55 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ राशि
आज का दिन व्यापार में नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें। ध्यान और योग से मन एकाग्र रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव से बचें और स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। आज उड़द का दान करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा, शुभ अंक 1 और 3 हैं तथा भाग्य 65 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
मिथुन राशि
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा और लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का कोई रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, जबकि प्रेम जीवन सुखद रहेगा। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आज तिल का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा, शुभ अंक 4 और 6 हैं तथा भाग्य 55 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क राशि
लगातार मेहनत के बावजूद यदि नौकरी में मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। नौकरी बदलने का प्रयास भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकता है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज शिवलिंग का जलाभिषेक करें तथा चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा, शुभ अंक 5 और 7 हैं तथा भाग्य 60 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
सिंह राशि
व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी या साथी के साथ समय बिताएं। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। आज सप्त अन्न का दान करें और घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा, शुभ अंक 5 और 8 हैं तथा भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या राशि
गुरु की कृपा से नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली की सराहना होगी और धन लाभ के भी अच्छे योग हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज उड़द और गुड़ का दान करें तथा गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा, शुभ अंक 5 और 7 हैं तथा भाग्य 60 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
तुला राशि
आज व्यापार में लाभ होगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। यात्रा आपके मन को तनावमुक्त करेगी। लीवर संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। आज सूर्योपासना करें और गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा, शुभ अंक 5 और 6 हैं तथा भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक लगेगा और धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। करियर की चिंताओं का समाधान मिलेगा। पिता का सहयोग लाभदायक रहेगा और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। आज हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें तथा सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा, शुभ अंक 5 और 6 हैं तथा भाग्य 65 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
धनु राशि
नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखना लाभदायक रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा, शुभ अंक 2 और 3 हैं तथा भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।
मकर राशि
व्यापार में लाभ मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके लिए नई संभावनाएं खोलेगा। सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा, शुभ अंक 4 और 6 हैं तथा भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
कुम्भ राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बड़े व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें क्योंकि पुराने प्रोजेक्ट कुछ परेशानी दे सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आज हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा, शुभ अंक 5 और 6 हैं तथा भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।
मीन राशि
शिक्षा और करियर में सफलता के योग हैं। व्यापार में दबाव के बावजूद सही रणनीति अपनाने से लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज सूर्योपासना करें तथा श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा, शुभ अंक 1 और 9 हैं तथा भाग्य 65 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा।
