अध्यात्म

आज का राशिफल, 25-December-2025: गुरुवार का दिन लाभ देगा या हानि, जानें 25 दिसंबर के राशिफल से अपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 25- December 2025 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज के राशिफल के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है और आज आपको क्या-क्या उपाय करने चाहिए, ये आप यहां से विस्तार में जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2025 (pc: canva)

आज का राशिफल 25- December 2025 (गुरूवार): आज चन्द्रमा राहु के साथ कुम्भ राशि में हैं।शनि मीन व गुरु मिथुन में गोचर कर रहे है।आज पौष माह शुक्ल पक्ष पँचमी दिन गुरुवार है।आज श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।राहु व चन्द्रमा की युति का समाधान श्री गणेश उपासना में है।कुछ समाधान हर राशियों के लिए कॉमन होता है।गुरुवार को श्री विष्णु मंदिर जाएं वहां भगवान को मिष्ठान व तुलसी दल अर्पित करें तथा उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें।पूरे दिन मन ही मन ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का जप करते रहें गाय को केला खिलाएं।अन्न दान महादान है।ठंढ़ के मौसम में यथासम्भव कम्बल दान अवश्य करें।

25 दिसम्बर 2025 का राशिफ़ल-

मेष- चन्द्रमा व राहु एकादश गोचर में हैं।परिवार सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।गुरु तृतीय व शनि बारहवें शुभ रहेंगे।हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना व उनको दूर्वा अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष- चन्द्रमा व राहु दशम हैं।आलस्य का त्याग करें।जाँब में दिए गए वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।क्रोध पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।अनार व लाल फलों का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

मिथुन- चन्द्रमा भाग्य भाव में है।आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।यदि आप न्यू बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा।तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद ।भाग्य प्रतिशत-60%

कर्क- कॅरियर में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा अष्टम है।ऑफिस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें।राहु अष्टम है। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय--भगवान शिव जी की उपासना जरूरी है।महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।शुभ रंग --लाल व पीला ।भाग्य प्रतिशत-65$

सिंह- चन्द्रमा सप्तम गोचर में है।बिजनेस में कामयाबी मिलेगी।जाँब में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें।लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग ,पूजा व ध्यान का आलम्ब लें।अध्यात्म को सही दिशा दें।उड़द का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी ।भाग्य प्रतिशत-75%

कन्या- जाँब चेंज को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। चन्द्रमा व राहु कुम्भ में हैं।यात्रा के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे।जाँब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर दुग्ध व गंगाजल अर्पित करें।कम्बल व गुड़ का दान उचित है।शुभ रंग --आसमानी व नीला।भाग्य प्रतिशत-75%

तुला- छात्र लाभान्वित होंगे।चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए शुभ है। आज मित्रों संग धार्मिक यात्रा होनी चाहिए।लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।जाँब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का मधु से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें।तिल व कम्बल का दान करें।आज का शुभ रंग --आसमानी व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%

वृश्चिक- बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। चन्द्रमा चतुर्थ है।जाँब में नवीन पद आपका वेट कर रहा है।गुरु मिथुन व राहु कुम्भ में है।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा।छात्रों को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।दुर्गासप्तशती का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।शुभ रंग --हरा व पीला।भाग्य प्रतिशत-75%

धनु- जाँब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।चन्द्रमा तृतीय व गुरु चतुर्थ गोचर में है।स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।मित्रों से लाभ है।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।आज का शुभ रंग -नारंगी व पीला।भाग्य प्रतिशत-80%

मकर- बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । चन्द्रमा -राहु द्वितीय व गुरु मिथुन में हैं। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी।पूजा पाठ बढ़ा दें।आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।लव लाइफ सफल रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।।शुभ रंग- आसमानी व नीला ।भाग्य प्रतिशत-65%

कुम्भ- आज चन्द्रमा व राहु एकसाथ इसी राशि में हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें।लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है।घरेलू विवाद सम्भव है।जाँब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व कम्बल का दान करें।शुभ रंग -नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-80%

मीन- जाँब को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में राहु के साथ हैं।बिजनेस में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा।बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है।।लव लाइफ में तनाव संभावित है।हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय --श्री सुंदरकांड के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा।कम्बल का दान करें।शुभ रंग --नारंगी व हरा।भाग्य प्रतिशत-75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article