अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 20 November 2023: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, यहां जानें

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 20, 2023, 04:33 AM IST

Horoscope Today 20 November 2023 In Hindi: आज का दिन मेष से मीन तक की सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानने के लिए यहां देखिए सभी का आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 20 November 2023 In Hindi

Aaj Ka Rashifal 20 November 2023 In Hindi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। क्रोध से बचकर रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ जातक धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। मिथुन राशि वालों को आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। कर्क राशि वालों यदि आज रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल यहां।

मेष राशि: आज का राशिफल

बिजनेस वालों के लिए आज का दिवस उमंगों व सफलताओं भरा रहेगा। छात्र करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना व गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग- हरा व लाल।

शुभ अंक- 02 व 09

वृषभ राशि: आज का राशिफल

जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है। स्टूडेंट्स अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग- बैगनी व हरा।

शुभ अंक- 03 व 09

मिथुन राशि: आज का राशिफल

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।कहीं यात्रा की प्लानिंग करें

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 02 व 03

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज आप परिवार संग सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।सप्त अन्न का दान फलदायी है।

शुभ रंग- पीला व सफेद।

शुभ अंक- 06 व 07

सिंह राशि: आज का राशिफल

बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। मेडिटेशन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान भी करें।

शुभ रंग- -पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 2 व 07

कन्या राशि: आज का राशिफल

अपने परिवार को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। धार्मिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी की माला अर्पित करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।।

शुभ अंक- 05 व 06

तुला राशि: आज का राशिफल

शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- घर के मंदिर में हनुमान जी का पूजन करके उनको लड्डू अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

शुभ अंक- 06 व 07

वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

धन का आगमन होगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। उड़द का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 06 व 07

धनु राशि: आज का राशिफल

जॉब में पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने वर्क को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 01 व 09

मकर राशि: आज का राशिफल

बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। हेल्थ बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।

आज का उपाय- भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग- बैंगनी व नीला।

शुभ अंक- 05 व 07

कुंभ राशि: आज का राशिफल

आप बिजनेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 2 व 03

मीन राशि: आज का राशिफल

बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। संतान के शिक्षा को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।

आज का उपाय- श्री सूक्त के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य विष्णु जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग- नारंगी व आसमानी।

शुभ अंक- 01 व 09

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article