अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 10 April 2023: कुंभ, मीन, मेष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल देखें यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 10, 2023, 05:08 AM IST

Aaj Ka Rashifal, 10 April 2023: दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2023, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों का आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें।

Image

Aaj Ka Rashifal: 10 अप्रैल का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 10 April 2023: आज चन्द्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में है। सूर्य-गुरु मीन में व शनि कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में बहुत शुभ व मंगलमय हैं। कर्क व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal In Hindi

चन्द्रमा अष्टम, द्वादश गुरु व सूर्य लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Vrishabha Rashifal In Hindi

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम दिवस को शुभ बनाएंगे। गुरु मीन के हैं। व्यावसायिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से नवम शुक्र शुभ है व धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

Aaj Ka Mithun Rashifal In Hindi

खष्ठम चन्द्रमा व बुध आर्थिक व स्वास्थ्य में लाभ दे सकते हैं। शनि के नवम गोचर के कारण जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। सफेद व नीला रंग शुभ है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

Aaj Ka Kark Rashifal In Hindi

आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में है। आज बिजनेस के सफलता का दिवस है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Singh Rashifal In Hindi

सूर्य-गुरु अष्टम स्वास्थ्य सुख में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व सात प्रकार के अन्न का दान करें।

Aaj Ka Kanya Rashifal In Hindi

तृतीय भाव में चन्द्रमा तथा सप्तम सूर्य- गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Tula Rashifal In Hindi

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज मीन व मेष राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ लाभदायी रहेगा।

Aaj Ka Vrischik Rashifal In Hindi

चन्द्रमा का इस राशि में व शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। अपराजिता व शमी का पेड़ लगाएं।

Aaj Ka Dhanu Rashifal In Hindi

आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश व सूर्य -गुरु का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Makar Rashifal In Hindi

चन्द्रमा एकादश व सूर्य-गुरु तृतीय हैं। व्यावसायिक कार्यों में लाभ मिल सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। गेंहू का दान करें। असत्य बोलने से बचें।

Aaj Ka Kumbh Rashifal In Hindi

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। बैंगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब परिवर्तन से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। अन्न दान करें।

Aaj Ka Meen Rashifal In Hindi

चन्द्रमा नवम गोचर करेंगे। नवम भाग्य का भाव है। आज इस राशि से द्वादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु-सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। हेल्थ से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article