एजुकेशन

India Post GDS Document Required: इंडिया पोस्ट जीडीएस DV के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी, एक बार जरूर देख लें

India Post GDS Document Required: यदि आपका भी नाम भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट में आ गया है तो आपके लिए काम की खबर है। यहां आप इंडिया पोस्ट जीडीएस डीवी के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

India Post GDS Document Required: भारतीय डाक सेवक के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी

India Post GDS Document Required: भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। ध्यान रहे यहां नियुक्ति के लिए डीवी में क्वालीफाई होना जरूरी है। इसमें असफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती 2026 के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएसभर्ती 2026 (शेड्यूल-2, जुलाई 2026 सत्र) के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 31 अगस्त 2026 से शुरू हुआ था और ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे। यहां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026 थी। करेक्शन विंडो 23 से 24 सितंबर 2026 थी। वहीं अब जल्द ही पहली मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है। यहां आप इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Document Required: इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए ये डॉक्यूटमेंट्स जरूरी

  • 10वीं की मार्कशीट (10th Marksheet)
  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो) (Caste Certificate)
  • दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो) (EWS Certificate)
  • ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (Medical Certificate)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)

India Post GDS Second Merit List: दूसरी मेरिट लिस्ट का करें इंतजार

यदि इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। भारतीय डाक विभाग तीन से चार दिनों के भीतर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article