Rashmika-Vijay Visit Tirupati: साउथ के मोस्ट फेवरेट कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा आए दिन कपल गोल्स देते रहते हैं। इसी साल फरवरी महीने में रश्मिका और विजय ने सालों तक एक दूजे को डेट करने के बाद सात फेरे लिए। दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब रश्मिका और विजय की जोड़ी अब शादी के बाद पहली बार बड़े परदे पर देखने को मिलेगी। इस बीच अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' की रिलीज से पहले रश्मिका और विजय तिरुपति भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। रश्मिका और विजय (Vijay Deverakonda) का ये भक्तिभाव फैंस को काफी पसंद आया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Allu Arjun की 'Raaka' का हिस्सा नहीं हैं Mrunal Thakur !!, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)
रश्मिका-विजय ने किए दर्शन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान रश्मिका मैजेंटा कलर ब्लाउज और पीली साड़ी पहनी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ विजय ने व्हाइट कलर सिल्क का कुर्ता और धोती पहनी। दोनों की जोड़ी काफी सुंदर लग रही थी तो उन्हे देखने के लिए मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। रश्मिका को भीड़ से बचाते हुए विजय नजर आए। दोनों की फिल्म 'रणबाली' बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है, जिसके चलते कपल तिरुपति जा पहुंचे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' करने के लिए Mithun Chakraborty ने रखी की ये शर्त, जानें यहां)
रणबाली की रिलीज डेट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' इस 16 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर और रश्मिका-विजय की केमिस्ट्री को प्यार मिल रहा है। देखना दिलचस्प होने वाला है की आखिर फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी। बता दें गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद 'रणबाली' कपल की साथ में तीसरी फिल्म है।
