अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त को तृतीया तिथि कब तक रहेगी, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang (15 august 2026): आज 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस ही नहीं है, बल्कि चातुर्मास का 22वां दिन और हरियाली तीज भी है। चलिए पंचांग से जानें इस दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

Image

15 अगस्त 2026 का पंचांग

Today Panchang (15 august 2026): द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त 2026 के दिन का आरंभ श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से हुआ है, जो शाम 05:29 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रहने वाली है। इसके अलावा आज चातुर्मास का 22वां दिन और हरियाली तीज भी है। साथ ही 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। चलिए अब जानें 15 अगस्त, शनिवार के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, ग्रह गोचर और दिशा शूल आदि के बारे में।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त का समय

आज सूर्य का उदय सुबह 05:50 बजे हुआ है, जिसके बाद सूर्यास्त शाम 07:01 बजे होगा। वहीं, चंद्रमा का उदय आज सुबह 08:23 बजे और चन्द्रास्त रात 08:32 बजे होगा।

नक्षत्र

नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 03:25 बजे तक था। वहीं, अब नक्षत्र हस्त चल रहा है।

शुभ-अशुभ योग

शिव योग से 15 अगस्त के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 07:08 बजे तक रहेगा। इसके बाद कल 16 अगस्त 2026 की सुबह 05:20 बजे तक सिद्ध योग रहने वाला है। इसके अलावा रवि योग आज सुबह 05:50 बजे से कल (16 अगस्त) सुबह 03:25 बजे तक रहेगा।

करण

करण गर से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 05:29 बजे तक रहेगा। इसके बाद कल 16 अगस्त की सुबह 05:05 बजे तक करण वणिज रहने वाला है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
  • राहु का वास आज पूर्व दिशा में रहेगा।
  • आज चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में सुबह 09:34 बजे तक रहेगा, जिसके बाद दक्षिण में वास होगा।
  • कुम्भ चक्र पूर्व दिशा में रहेगा।
  • शिव जी का वास सभा में शाम 05:28 बजे तक रहेगा, जिसके बाद क्रीड़ा में वास होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, आज तीज पर पूजा कैसे करें, हरियाली तीज का व्रत कब खोलें

15 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:24 बजे से 05:07 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:45 बजे से 05:50 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:37 बजे से 03:30 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:01 बजे से 07:22 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:01 बजे से रात 08:06 बजे तक
  • अमृत काल: रात 08:18 बजे से 09:53 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: मध्य रात्रि 12:04 बजे से 12:47 बजे तक (16 अगस्त)

15 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: सुबह 09:08 बजे से 10:47 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 02:04 बजे से 03:43 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 05:50 बजे से 07:29 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 05:50 बजे से 07:36 बजे तक
  • वर्ज्य: सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

हरियाली तीज के पावन दिन आज कन्या राशि में सुबह 09:34 बजे चंद्र ग्रह का गोचर होगा। इसके अलावा सुबह 03:42 बजे चंद्र ग्रह ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article