अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 13 September 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 September 2024: आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम को 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 13 September 2024 (आज का पंचांग 13 सितंबर 2024): भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:55 से 12 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होता है। आज के दिन राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 13 September 2024 (आज का पंचांग 13 सितंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,शुक्ल पक्ष

तिथि-नवमी, व्रत- वैभव लक्ष्मी व्रत

दिवस-शुक्रवार

सूर्योदय-05:49am

सूर्यास्त-06:17pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा

चन्द्र राशि -धनु राशि,स्वामी ग्रह-गुरु

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण- कौलव

योग: -सौभाग्य

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55am से 12:24 pm

2विजय मुहूर्त-02:22pm से 03:20 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:21 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:04m से 05:01am तक

5अमृत काल-06:04am से 07;52am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:08pm तक

दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

क्या करें-गणपति भगवान का उत्सव पर्व चल रहा है। मासिक भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। गणपति विध्न का नाश करते हैं। किसी भी कार्य के निर्विध्न रूप से पूर्ण करने वाले देवता गणेश जी हैं। आज वैभव लक्ष्मी व्रत है। व्रत में माता लक्ष्मी जी की उपासना की जाती है। यह व्रत सभी लोग रख सकते हैं। माता को खीर व पूड़ी का भोग लगाएं। मीठा, जल ,अन्न व वस्त्र का दान करें। कुछ महिलाएं निराजल व्रत भी रखती हैं। आज शुक्रवार है। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 ऋचाओं का पाठ करें। आज आपका भोजन फलाहारी हो।कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें।

क्या न करें-पत्नी की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें। पत्नी का निरादर करने से शुक्र खराब होता है व धन नहीं आता।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article