अध्यात्म

आज बड़े फायदे को तैयार रहे इन 4 मूलांक के लोग, महालाभ के हैं योग

Daily Numerology: 14 नवंबर के अंकों को योग 5 है। अंक ज्योतिष में 5 को बुध का अंक माना जाता है। वहीं, पूरी तारीख के अंकों का योग 7 है, जो केतु का अंक है। इस कारण आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। आइए जानते हैं कि वे मूलांक कौन से हैं।

Image

14 नवंबर का अंक ज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: 14 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन। संयुक्त अंक 14 नाम, पैसा, वैभव, मेहनत और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह बहुत तेजी से सफलता देता है और रचनात्मकता बढ़ाता है। इसका एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध प्रबंधन कौशल देता है।आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं।

14 नवंबर 2025 को संयुक्त अंक 14 (बुध प्रभाव) + भाग्यांक 07 (केतु प्रभाव) का खास संयोग है। बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार में मदद करेगा। केतु अप्रत्याशित सफलता और आध्यात्मिक लाभ देगा। दिन नौकरी, बिजनेस, प्रमोशन और नए कामों के लिए बहुत अच्छा है। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज क दिन कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की होगी। भाग्यांक 07 नौकरी में पद बदलाव दिला सकता है। सूर्य आंखों की परेशानी दे सकता है – गुड़ दान करें।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में ज्यादा काम से तनाव रहेगा। मूलांक 06 व 08 वाला सीनियर नौकरी में फायदा देगा। तरक्की होगी। सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

गुरु अंक स्वामी और केतु भाग्य स्वामी हैं। बिजनेस में बड़ा मौका मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कफ की तकलीफ हो सकती है – चावल दान करें।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

केतु और राहु मैनेजमेंट व बैंकिंग नौकरी वालों को बड़ी सफलता देंगे। बिजनेस में मूलांक 04 व 07 वाले से फायदा होगा। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में मूलांक 06 व 07 से फायदा मिलेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। रुका काम आगे बढ़ेगा। सेहत बेहतर रहेगी।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में सफलता का दिन है। नौकरी में केतु और मंगल का साथ मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी रखें।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में अपनी तरक्की से खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में झगड़े से बचें। शनि और शुक्र नौकरी में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

मंगल और सूर्य का साथ रहेगा। नौकरी में मूलांक 02 व 03 वाले सीनियर खुश रहेंगे। सेहत को लेकर खुश रहेंगे। सात तरह के अनाज दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article