अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोगों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 June 2026 : आज 26 जून का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसे आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या कह रहा है आपका अंकफल।

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 26 June 2026 : आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से खास है। 26 का संयुक्त अंक 08 बनता है, जिसका स्वामी शनि है। वहीं आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। शनि और शुक्र का यह शुभ संयोग ज्ञान, धैर्य, आत्मबल, आर्थिक उन्नति, ग्लैमर और प्रसिद्धि का संकेत देता है। 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं, इसलिए इन जन्मांक वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल। (Numerology Horoscope)

जन्मांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज शनि और सूर्य के शुभ प्रभाव से नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 06 के प्रभाव से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, हालांकि व्यापार में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शुभ अंक: 02 और 03। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 60%।

जन्मांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरी में कार्यभार अधिक रहने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार करने वालों को 01 और 09 नामांक वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। शुभ अंक: 01 और 09। आज का उपाय: चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग: सफेद और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 70%।

जन्मांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी गुरु का शुभ संयोग आज व्यवसाय में बड़ा अवसर प्रदान कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी उन्नति और सम्मान के योग हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। शुभ अंक: 01 और 02। आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 65%।

जन्मांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। बुध और शनि के सहयोग से व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ अंक: 04 और 07। आज का उपाय: मसूर की दाल और तिल का दान करें। शुभ रंग: हरा और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 60%।

जन्मांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और व्यापार में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। 03 और 09 नामांक वाले लोगों का सहयोग लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। शुभ अंक: 04 और 07। आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न और गुड़ का दान करें तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग: हरा और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 65%।

जन्मांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जा सकता है। शुक्र और बुध का सहयोग नौकरी में पदोन्नति, सम्मान और वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन दिला सकता है। व्यापार में भी लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। श्वास और नेत्र संबंधी रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। शुभ अंक: 05 और 07। आज का उपाय: मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग: नीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 75%।

जन्मांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यापार में किए गए कार्यों से संतुष्टि मिलेगी और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। लीवर संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों को खान-पान में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। शुभ अंक: 05 और 08। आज का उपाय: चावल और चने की दाल का दान करें। शुभ रंग: बैंगनी और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%।

जन्मांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज जन्मांक और दिन दोनों पर शनि का प्रभाव होने से यह आपके लिए विशेष रूप से शुभ दिन है। व्यापार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है और बुध-शनि का सहयोग भविष्य में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक: 04 और 07। आज का उपाय: मिष्ठान और जल का दान करें तथा सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 65%।

जन्मांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरी में शुक्र और मंगल का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में प्रगति के साथ आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग हैं। उच्च रक्तचाप (बीपी) से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। शुभ अंक: 01 और 03। आज का उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article