Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 26 June 2026: आज 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके साथ ही निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज प्रातः शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करेंगे। आज विशाखा नक्षत्र, सिद्ध योग और कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल माने गए हैं। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति। आगे विस्तार से पढ़ें आज का पंचांग। (Daily Panchang)
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)
आज सूर्योदय सुबह 05:25 बजे और सूर्यास्त शाम 07:23 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 04:35 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन रात 02:48 बजे होगा।
तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)
आज शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:22 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। विशाखा नक्षत्र शाम 07:16 बजे तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा। योग की बात करें तो सिद्ध योग सुबह 11:39 बजे तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होगा।
एकादशी का पारण टाइम
निर्जला एकादशी व्रत का पारण आज 26 जून 2026 (शुक्रवार) को सुबह 05:25 बजे से 08:13 बजे के बीच करना शुभ रहेगा। पारण द्वादशी तिथि में ही करना चाहिए। इस दिन द्वादशी तिथि रात 10:22 बजे तक रहेगी, इसलिए निर्धारित पारण मुहूर्त में ही व्रत खोलना श्रेष्ठ माना गया है।
करण (Karan)
आज बव करण सुबह 09:14 बजे तक रहेगा। इसके बाद बालव करण रात 10:22 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत कौलव करण प्रारंभ होगा।
वार एवं पक्ष (Day and Paksha)
आज शुक्रवार है और शुक्ल पक्ष चल रहा है।
चन्द्र मास, संवत (Lunar Month and Samvat)
आज विक्रम संवत 2083 (सिद्धार्थी), शक संवत 1948 (पराभव) तथा गुजराती संवत 2082 (पिंगल) है। चंद्र मास ज्येष्ठ (पूर्णिमांत) तथा आषाढ़ (अमांत) माना जाएगा। प्रविष्टे/गते 12 है।
राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)
आज चंद्रमा तुला राशि में 12:33 बजे तक रहेंगे, इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य मिथुन राशि में स्थित हैं और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं।
ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)
द्रिक पंचांग के अनुसार वर्तमान में वर्षा ऋतु का प्रभाव है, जबकि वैदिक परंपरा के अनुसार ग्रीष्म ऋतु मानी जाती है। अयन की दृष्टि से दक्षिणायण अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए उत्तरायण ही प्रभावी है। आज दिनमान लगभग 13 घंटे 57 मिनट 44 सेकंड तथा रात्रिमान लगभग 10 घंटे 02 मिनट 34 सेकंड का रहेगा। मध्याह्न का समय 12:24 बजे होगा।
आज 26 जून का शुभ समय (Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:05 बजे से 04:45 बजे तक
- प्रातः संध्या: सुबह 04:25 बजे से 05:25 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: 11:56 बजे से 12:52 बजे तक
- विजय मुहूर्त: 02:44 बजे से 03:39 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: 07:21 बजे से 07:42 बजे तक
- सायं संध्या: 07:23 बजे से 08:23 बजे तक
- अमृत काल: 09:26 बजे से 11:14 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: 27 जून, रात्रि 12:04 बजे से 12:44 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 07:16 बजे से 27 जून सुबह 05:25 बजे तक
आज 26 जून का अशुभ समय (Ashubh Muhurat)
- राहुकाल: 10:39 बजे से 12:24 बजे तक
- यमगण्ड: 03:53 बजे से 05:38 बजे तक
- गुलिक काल: 07:10 बजे से 08:55 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: 08:13 बजे से 09:08 बजे तथा 12:52 बजे से 01:48 बजे तक
- वर्ज्य काल: 27 जून, रात्रि 11:45 बजे से 01:32 बजे तक
- बाण: मृत्यु बाण 27 जून रात्रि 01:34 बजे तक, इसके बाद अग्नि बाण शेष रात्रि तक रहेगा।
- विंछुड़ो: 12:33 बजे से 27 जून सुबह 05:25 बजे तक।
निवास और शूल (Nivas and Shool)
आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा। चंद्र वास पश्चिम दिशा में 12:33 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तर दिशा में होगा। राहु वास दक्षिण-पूर्व दिशा में रहेगा। अग्निवास पृथ्वी पर रहेगा। शिववास रात 10:22 बजे तक कैलाश पर होगा इसके बाद नंदी पर होगा। कुम्भ चक्र पश्चिम दिशा में रहेगा।
