अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज किस मूलांक को मिलेगा धन, सफलता और शुभ समाचार, आज के अंक राशिफल से जानिए

Aaj Ka Ankfal 2 July 2026: आज 2 जुलाई 2026 आपके मूलांक के अनुसार नौकरी, बिजनेस, धन, करियर, स्वास्थ्य और भाग्य कैसा रहेगा। चंद्रमा और सूर्य के शुभ प्रभाव से किन लोगों को सफलता मिलेगी और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है, यहां जानिए।

Image

2 जुलाई 2026 आज का अंक राशिफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 2 July 2026: आज 2 जुलाई 2026 है। अंक 02 चंद्रमा का अंक माना जाता है, जो मन, धन, धर्म, वैभव और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक व्यक्ति को संवेदनशील, रचनात्मक और लोकप्रिय बनाता है। चंद्रमा का प्रभाव मानसिक शांति और अच्छे निर्णय लेने में मदद करता है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सफलता का कारक माना जाता है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आज कई लोगों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि कुछ मूलांक वालों को स्वास्थ्य और निर्णय लेने में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आपके जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कारोबार में धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज गुड़ और चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। नौकरी में संतोष और खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलने से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 में कब से हैं

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। वहीं व्यवसाय में उन्नति और नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 6 रहेगा। मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 5 रहेगा। व्यवसाय में अच्छे लाभ के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में भी भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। बीपी के मरीज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आज श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। व्यवसाय में आपके प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लीवर संबंधी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी जल्द बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न और फल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। नौकरी में सूर्य, गुरु और शनि का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। व्यवसाय में भी संतोषजनक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article