अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 16 March 2023 : 16 मार्च को कैसा रहेगा आपका दिन, अपने जन्‍मांक अनुसार देखें आज का अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 16, 2023, 06:12 AM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 16 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi : आज 16 मार्च 2023 है।16 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा बीपी के मरीज सावधानी बरतें। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।

Image

Aaj ka Ank Rashifal 16 March 2023

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 16 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi 16 मार्च 2023 का अंकफल :

आज 16 मार्च 2023 है।16 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 16-03-2023का भाग्यांक 08 रहेगा। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 08 के मित्र अंक 06,07 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 08 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शनि जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 टीचिंग,मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज जाँब व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 08 व मित्र अंक 08 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08 - शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय- बुध व शनि मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व बुध बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में शनि व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article