अध्यात्म

Aaj ka Panchang 16 March 2023: गुरुवार भगवान विष्‍णु की अराधना का विशेष दिन, पंचांग अनुसार देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 16, 2023, 06:12 AM IST

Aaj ka Panchang 16 March 2023 in Hindi : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।चैत्र में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती ।पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। हनुमान जी की स्तुति करें।नवमी तिथि को मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। देखें आज का पंचांग।

Image

Aaj ka Panchang 16 March 2023

Aaj ka Panchang 16 मार्च 2023 का पञ्चाङ्ग :

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।चैत्र में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती ।पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।आज अन्न दान व विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

हनुमान जी की स्तुति करें।नवमी तिथि को मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। विद्या दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक16 मार्च 2023
दिवसवीरवार
माहचैत्र ,कृष्‍ण पक्ष
तिथिनवमी
सूर्योदय06:31 a.m
सूर्यास्त06:29 pm
नक्षत्रपूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशिकुम्भ
चन्द्र राशिधनु
करणगर
योगव्यतीपात

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:56 am से 12:48 pm तक राहुकालदोपहर 01:30 बजे से03 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06: 19 pm से 06:56 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article