अध्यात्म

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल, 27 December 2025: अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025 का आखिरी शनिवार, पढ़ें 27 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 27 December 2025 (शनिवार) सभी 9 मूलांक वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 27 दिसंबर का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अंकफल से जान सकते हैं। दिन में घटित होने वाली घटनाओं का एक अनुमान आप अंकफल से लगा सकते हैं और उसके अनुसार ही खुद को तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Image

27 दिसंबर का अंकफल

आज का अंकज्योतिष भविष्यफल 27 December 2025 (शनिवार): आज 27 दिसंबर 2025 और दिन शनिवार है। आज की तारीख 27 के अंकों का योग 9 है, जो मंगल का अंक है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 3 है और अंक 3 गुरु का प्रतीक माना गया है। इस कारण आज पूरे दिन पर गुरु और मंगल व दिन के स्वामी शनि का असर देखने को मिलेगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है? यह आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 3 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। नेत्र संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: सूर्य के द्रव्य गुड़-मसूर दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 74%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में तनाव रह सकता है। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी जॉब में लाभ देंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और मंगल जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

बैंकिंग और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 3 और 9 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: गाय को गुड़-पालक खिलाएं।

शुभ रंग: बैगनी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। मूलांक 6 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। नेत्र और श्वांस के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: सूर्योपासना करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। नेत्र के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में सफलता का दिन है। शनि और गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल, गुरु और केतु का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: मसूर दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article