अध्यात्म

महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग आज रहें थोड़ा सचेत, हो सकती है समस्या, पढ़ें 17 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal 17 December 2025: बर्थडेट के माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। दरअसल अंकज्योतिष में दिन की तारीख के अंकों के योग से इस बात का आकलन किया जाता है कि कोई दिन किन बर्थडेट वालों के लिए कैसा रहेगा। इस कारण आप अंकज्योतिष भविष्यफल आज के दिन के बारे में जान सकते हैं।

Image

17 दिसंबर का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal 17 December 2025: आज 17 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। आज की तारीख के अंकों का योग 8 है। अंक 8 शनि का माना जाता है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 2 है। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इस कारण आज के दिन पर चंद्रमा और शनि का प्रभाव रहने वाला है। हालांकि दिन बुधवार है तो बुध का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज दिसंबर 2025 का आखिरी प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपनी बर्थडेट के माध्यम से जान सकते हैं।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आईटी और बैंकिंग जॉब तथा व्यवसाय में शनि, बुध और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 2 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है। कैलेस्ट्रॉल संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: गेहूं दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में काम की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। भाग्य स्वामी चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: तिल दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा और गुरु जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। चंद्रमा और गुरु आर्थिक लाभ देंगे। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है।

उपाय: गुड़ दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। केतु और शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी, स्किन समस्या संभव है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 7 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष रह सकता है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: उड़द और दही दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

शुक्र और शनि का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। मूलांक 8 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। स्किन के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने कार्यों से खुश रहेंगे। शनि और शुक्र जॉब में प्रमोशन में सफलता देंगे। केतु और चंद्रमा जॉब में परिवर्तन का विचार ला सकते हैं। बीपी के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: भगवान शिव का पूजन करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में संघर्ष का दिन है। शनि और शुक्र जल्द जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। मंगल और चंद्रमा रियल एस्टेट में निवेश की सलाह दे रहे हैं। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: गुड़ और गेहूं दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article