अध्यात्म

Surya Grahan 2024: 54 साल बाद लगेगा ऐसा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा!

2024 Ka Pahla Surya Grahan Kab Lagega: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये ग्रहण बेहद खास होने वाला है क्योंकि ऐसा सूर्य ग्रहण पूरे 54 साल बाद लगेगा। यहां जानिए इस सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

Surya Grahan 2024 Effects On Rashi

2024 Ka Pahla Surya Grahan Kab Lagega: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। 8 अप्रैल को 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जानकारी अनुसार ऐसा सूर्य ग्रहण पूरे 54 साल बाद लगने जा रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार तीन राशियों पर इस ग्रहण का बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण के फलस्वरूप इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय (8 April 2024 Surya Grahan Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 02 बजकर 22 मिनट पर होगी।

साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ (8 April 2024 Surya Grahan Effects On Zodiac Sign)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। इस अवधि में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। अचानक से कई माध्यमों से पैसा आने लगेगा। आप नए काम की शुरुआत करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में खूब लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की प्राप्ति होने की संभावना है। आपको मनपसंद जगह ट्रांसफर मिलेगा। इस अवधि में आपकी कमाई भी बढ़ेगी। धन की बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके अपने बॉस के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। जो भी योजनाएं बनाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपके मान- सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article