अध्यात्म

April Festival 2024 List In Hindi: अप्रैल में कब पड़ेगी चैत्र नवरात्रि, हनुमान जयंती, पापमोचिनी एकादशी, हिंदू नव वर्ष और सूर्य ग्रहण? जानिए अप्रैल का पूरा कैलेंडर

Festival In April 2024 (अप्रैल 2024 व्रत-त्योहार): साल का चौथा महीना अप्रैल व्रत-त्योहारों के लिहाज से काफी खास होने वाला है। इस महीने चैत्र नवरात्रि, हिंदू नव वर्ष, हनुमान जयंती, पापमोचिनी एकादशी और ईद समेत कई त्योहार पड़ेंगे। इसी के साथ सूर्य ग्रहण भी इसी महीने पड़ेगा।

Image

Auspicious Days In April 2024

April Festival 2024 List (अप्रैल 2024 व्रत-त्योहार): अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। पंचांग अनुसार इस साल अप्रैल में कई व्रत-त्योहार आएंगे। हिंदुओं का प्रमुख पर्व चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024 Date) इसी महीने मनाया जाएगा। इस दिन से हिदुओं के नए साल (Hinduo Ka Naya Saal 2024) की शुरुआत भी हो जाती है। इसके अलावा गुड़ी पड़वा, युगादी, शीतला सप्तमी, शीतला अष्टमी, बसोड़ा पूजा, हनुमान जयंती, रान नवमी, पापमोचिनी एकादशी, कामदा एकादशी, गणगौर पूजा समेत कई व्रत-त्योहार भी इस महीने में मनाए जाएंगे। इसके अलावा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भी इसी महीने लगने जा रहा है। यहां देखें अप्रैल में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

April Festivals 2024 List In Hindi (अप्रैल 2024 व्रत-त्योहार लिस्ट)

तिथिपर्व
5 अप्रैल 2024, शुक्रवारपापमोचनी एकादशी
6 अप्रैल 2024, शनिवारप्रदोष व्रत (कृष्ण), लैलत-उल-कद्र
7 अप्रैल 2024, रविवारमासिक शिवरात्रि
8 अप्रैल 2024, सोमवारचैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
9 अप्रैल 2024, मंगलवारचैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, हिंदू नव वर्ष
10 अप्रैल 2024, बुधवारचेटी चंड, ईद उल फितर
11 अप्रैल 2024, गुरुवारगणगौर पूजा, मत्स्य जयंती
12 अप्रैल 2024, शुक्रवारलक्ष्मी पंचमी
13 अप्रैल 2024, शनिवारमेष संक्रांति
17 अप्रैल 2024, बुधवारचैत्र नवरात्रि पारणा, रामनवमी, स्वामी नारायण जयंती
19 अप्रैल 2024, शुक्रवारकामदा एकादशी
21 अप्रैल 2024, रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 अप्रैल 2024, मंगलवारहनुमान जयंती,
चैत्र पूर्णिमा व्रत
27 अप्रैल 2024, शनिवारसंकष्टी चतुर्थी

पापमोचिनी एकादशी (5 अप्रैल 2024, शुक्रवार)

साल में आने वाली सभी एकादशी में से पापमोचनी एकादशी को बहुत ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। कहते हैं इस एकादशी का व्रत रखने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहते हैं जो कोई भी पापमोचनी एकादशी का व्रत रखता है उसे ब्रह्महत्या, स्वर्ण चोरी, अहिंसा, मदिरापान और भ्रूणघात समेत कई घोर पापों तक से मुक्ति मिल जाती है।

चैत्र नवरात्रि (09 अप्रैल 2024, मंगलवार)

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और इसी दिन से हिंदुओं का नया साल भी शुरू हो जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। कई लोग नवरात्रि के नौ दिन व्रत भी रखते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है और उसके बाद दशमी तिथि को व्रत पारण किया जाता है।

गुड़ी पड़वा (09 अप्रैल 2024, मंगलवार)

गुड़ी पड़वा का पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस पर्व से ही हिन्दू नववर्ष या नव-सवंत्सर का आरंभ हो जाता है। गुड़ी पड़वा से ही नवरात्रि पर्व की शुरुआत भी हो जाती है।

रामनवमी (17 अप्रैल 2024, बुधवार)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही हुआ था इसलिए इस तिथि को राम नवमी के नाम से मनाया जाता है।इस दिन महा नवमी भी मनाई जाती है। ये नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन भी होता है।

हनुमान जयंती (23 अप्रैल 2024, मंगलवार)

हनुमान जी को भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है। धार्मिक मानयताओं अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए ही इस दिन को हनुमान भगवान के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

सूर्य ग्रहण (8 अप्रैल 2024, सोमवार)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दिन पड़ेगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article