अध्यात्म

20 October 2024 Panchang: पंचांग से जानें करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, पूजा का मुहूर्त कब तक रहेगा

20 October 2024 Panchang (करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024): 20 तारीख को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यहां आप जानेंगे 20 अक्टूबर के पंचांग से करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय।

Image

20 October 2024 Panchang

20 October 2024 Panchang (करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024): पंचांग अनुसार 20 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी सुबह 06:46 बजे से लग जाएगी जो अगले दिन की सुबह 04:16 बजे तक रहेगी। 20 तारीख को करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इन दोनों ही व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं तो वहीं संकष्टी चतुर्थी व्रत भक्त भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं 20 अक्टूबर का पूरा पंचांग, करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त के साथ।

20 अक्टूबर 2024 पंचांग (2 October 2024 Panchang)

सूर्योदय- 06:25 ए एम

सूर्यास्त- 05:46 पी एम

चंद्रोदय- 07:54 पी एम

तिथि- तृतीया - 06:46 ए एम तक फिर चतुर्थी

नक्षत्र- कृत्तिका - 08:31 ए एम तक फिर रोहिणी

योग- व्यतीपात - 02:12 पी एम तक फिर वरीयान्

चंद्र राशि- वृषभ

सूर्य राशि-तुला

करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Muhurat)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 20 अक्टूबर की शाम 05:46 पी एम से 07:02 पी एम तक

करवा चौथ व्रत समय - 06:25 ए एम से 07:54 पी एम तक

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 20 अक्टूबर 2024 को 06:46 ए एम बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर 2024 को 04:16 ए एम बजे

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time)

पंचांग अनुसार करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय शाम 07:54 पर होगा।

करवा चौथ 2024 सरगी टाइम (Karwa Chauth 2024 Sargi Time)

करवा चौथ के दिन सरगी लेने का समय सुबह 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी मुहूर्त 2024 (Vakratunda Sankashti Chaturthi Muhurat 2024)

संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 07:54 पी एम

पूजा समय- 11:43 ए एम से 12:28 पी एम तक

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 20 अक्टूबर 2024 को 06:46 ए एम बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त - 21 अक्टूबर 2024 को 04:16 ए एम बजे

20 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त (20 October 2024 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:44 ए एम से 05:35 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:09 ए एम से 06:25 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
  • विजय मुहूर्त 01:59 पी एम से 02:45 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 05:46 पी एम से 06:11 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 05:46 पी एम से 07:02 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 11:41 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 21

20 अक्टूबर 2024 राहुकाल और भद्रा समय (20 October 2024 Rahukaal And Bhadra Time)

इस दिन राहुकाल 04:21 पी एम से 05:46 पी एम तक रहेगा। तो वहीं भद्रा 06:25 ए एम से 06:46 ए एम तक रहेगी।

करवा चौथ व्रत 2024 से जुड़ी जानकरी

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article