अध्यात्म

Karwa Chauth Puja Mantra: करवा चौथ पूजा और चांद को अर्घ्य देने का मंत्र

Karwa Chauth Puja Mantra 2024 (करवा चौथ पूजा मंत्र): करवा चौथ पूजा के समय भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय भगवान और चंद्र देव के मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

Image

Karwa Chauth Puja Mantra

Karwa Chauth Puja Mantra 2024 (करवा चौथ पूजा मंत्र): करवा चौथ के दिन करवा माता, चंद्र देव, गणेश जी, शिव-पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का विधान है। ये पूजा शाम के समय शुभ मुहूर्त में की जाती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

करवा चौथ संकल्प मंत्र (Karwa Chauth Sankalp Mantra)

करवा चौथ व्रत का संकल्प हाथ में जल भरकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए करना चाहिए। 'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।' इस मंत्र का अर्थ है कि 'मैं करवा चौथ का यह व्रत पूर्ण हृदय से रख रही हूं। मेरा यह व्रत सुख, सौभाग्य, संतान और उसकी संतान की प्राप्ति के लिए है'।

करवा चौथ पूजा मंत्र (Karwa Chauth Puja Mantra)

  • सबसे पहले श्रीगणेश के मंत्र 'ॐ गणेशाय नमः' के जाप से पूजा शुरू करनी चाहिए।
  • फिर 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • फिर शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 21 बार जाप करें।
  • इसके बाद स्वामी कार्तिकेय भगवान के मंत्र 'ॐ षण्मुखाय नमः' का जाप करना चाहिए।
  • अंत में शाम के समय पूजा के दैरान चंद्रमा की पूजा करते समय 'ॐ सोमाय नमः' का मन ही मन जाप करते रहें।

चांद को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप (Chand Arghya Mantra)

करवा चौथ व्रत के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम. नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ मंत्र बोलने चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article