वेब सीरीज

Asur 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अरशद वारसी-बरुन सोबती संग धमाल मचाएगी ये एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 26, 2026, 02:04 PM IST

Asur 3 New Update: वेब सीरीज असुर के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है। सीरीज में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। साथ ही साथ सीरीज की रिलीज को लेकर भी खबर सामने आई है।

Image

'असुर 3' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, दिसंबर में शूटिंग खत्म; जुलाई 2027 में होगी स्ट्रीमिंग (Image Source: JioHotstar/ Instagram)

Asur 3 New Update: ओटीटी की दुनिया में 'असुर' (Asur) को एक ऐसी वेब सीरीज के तौर पर पहचान मिली है, जिसने क्राइम, साइकोलॉजी और इंडियन पौराणिक कथाओं को एक साथ जोड़कर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। इसके पहले दोनों सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब तीसरे सीजन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार कहानी में पहले से ज्यादा बड़े और पेचीदा केस की झलक देखने को मिल सकती है। अरशद वारसी और बरुन सोबती एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं। इसी बीच सीरीज की कास्ट को लेकर एक नया नाम सामने आया है, जो इस बार जांच अधिकारी का रोल निभाती नजर आएंगी।

'असुर 3' में हुई सपना पब्बी की एंट्री

वैरायटी इंडिया (Variety India) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सपना पब्बी (Sapna Pabbi) 'असुर 3' की कास्ट में शामिल हो गई हैं। वो सीरीज में एक जांच अधिकारी का किरदार निभाएंगी। सपना के साथ शारिब हाशमी (Sharib Hashmi), रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) और अमेय वाघ (Amey Wagh) भी नजर आएंगे। सपना पब्बी को टीवी सीरीज '24' (24) और फिल्म 'खामोशियां' (Khamoshiyan) में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'बंदर' (Bandar) में नजर आई थीं। अब 'असुर 3' में उनकी एंट्री से सीरीज की कहानी में एक नया किरदार जुड़ने वाला है।

इस महीने आएगी सीरीज

रिपोर्ट के मुताबिक, 'असुर 3' की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। मेकर्स का टारगेट 28 दिसंबर 2026 तक शूटिंग पूरी करने का है। इसके बाद सीरीज का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम किया जाएगा। सब कुछ तय शेड्यूल के मुताबिक रहा तो इसे जुलाई 2027 में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक, मेकर्स 2027 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के खत्म होने के बाद इसे रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article