Karwa Chauth 2024 Puja Time, Shubh Muhurat (करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 2024): करवा चौथ की पूजा शाम के समय चांद निकलने से पहले की जाती है। इस पूजा के समय महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर फेरी की रस्म भी निभाती हैं। इस रस्म के दौरान महिलाएं घेरा बनाकर बैठती हैं और एक-दूसरे से करवा चौथ की थाली बदलती हैं। तो वहीं इस समय करवा चौथ की कथा भी सुनी जाती है। कई महिलाएं करवा चौथ की पूजा घर पर अकेले ही करती हैं। वो शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती, कार्तिकेय जी, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा करती हैं और फिर व्रत कथा पढ़ती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल करवा चौथ की पूजा किस समय की जाएगी।
Karwa Chauth 2024 Puja Time
करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Puja Time)
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। जबकि व्रत का समय 06:25 AM से 07:54 PM तक रहेगा।
करवा चौथ 2024 पर चांद निकलने का समय (Karwa Chauth Moonrise Time 2024)
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट का है।
करवा चौथ पूजा सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri)
करवा माता की तस्वीर, छलनी, कलश भर जल, करवाचौथ व्रत की कथा, हल्दी, कुमकुम, रोली, चन्दन, फूल, चावल, मिठाई, अक्षत, पान, दही, देसी घी, मिट्टी का करवा (कलश), कच्चा दूध, शहद, मौली, शक्कर, नारियल।
करवा चौथ की थाली (Karwa Chauth Thali Samagri List)
तांबे का लोटा, फल-फूल, सींक, करवा, छलनी, आटे का दीया, जल, मिठाई, रोली, सुहाग से जुड़ा सामान, करवा माता की फोटो, चंदन, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर होता है।
