शहर

Kerala Murder Case 2008 : 18 साल बाद कानून के शिकंजे में भगोड़ा सुजीत कुमार, CBI ने UAE से कराया डिपोर्ट

CBI और केरल पुलिस ने इंटरपोल व भारतीय मंत्रालयों के समन्वय से 2008 के केरल हत्याकांड के वांछित भगोड़े सुजीत कुमार को UAE से भारत डिपोर्ट कराया है। आरोपी के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था, जिसके बाद UAE में उसकी गिरफ्तारी हुई और 25 नवंबर को उसे कोच्चि लाकर पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो-Twitter)

दिल्ली : सीबीआई ने इंटरपोल और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से हत्या के मामले में वांछित भगोड़े सुजीत कुमार को UAE से भारत डिपोर्ट कराने में सफलता हासिल की है। CBI ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और केरल पुलिस के साथ समन्वय कर आरोपी को भारत वापस लाया है। आरोपी को 25 नवंबर 2026 को UAE से भारत लाया गया और केरल के कोच्चि पहुंचने पर पुलिस टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

हमलावरों ने पीड़ित पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही सक्षम अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जबकि सुजीत कुमार फरार चल रहा था।

इंटरपोल का रेड नोटिस जारी

केरल पुलिस के अनुरोध पर CBI के इंटरपोल डिवीजन (NCB-नई दिल्ली) ने सुजीत कुमार के खिलाफ इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद उसकी लोकेशन UAE में ट्रेस की गई और वहां की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE अधिकारियों ने उसे भारत डिपोर्ट करने पर सहमति दी।

CBI के समन्वय से केरल पुलिस की एस्कॉर्ट टीम UAE पहुंची, जहां आरोपी को भारतीय टीम के हवाले किया गया। इसके बाद टीम सुजीत कुमार को लेकर 25 नवंबर को कोच्चि पहुंची।

CBI ने बताया कि भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) के तौर पर वह देशभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ BHARATPOL के जरिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को मजबूत कर रही है। साल 2019 से अब तक इंटरपोल चैनलों के माध्यम से 300 से ज्यादा वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें साल 2026 में अब तक 76 भगोड़े अपराधियों की वापसी भी शामिल है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article