अध्यात्म

चांदी काटेंगे इन 5 राशियों के लोग, बन गया है बुध-शनि का बाई क्विनटाइल योग

Mercury Saturn Bi-Quintile 2026: बुध और शनि एक-दूसरे से 144 डिग्री पर आ गए हैं। इससे कुछ राशि वालों की लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

बुध-शनि का 144 डिग्री पर आना किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा

Mercury Saturn Bi-Quintile 2026: 25 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर बुध और शनि के बीच 144 डिग्री का कोण बना है। ज्योतिष में इसे बाई क्विनटाइल आस्पेक्ट कहते हैं। इस संयोग का असर लोगों की सोच, काम करने के तरीके, करियर और आर्थिक फैसलों पर पड़ सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है, जो अपनी स्किल और मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

इस समय बुध तुला राशि में और शनि मीन राशि में वक्री हैं। बुध बुद्धि, बातचीत, लेखन, पढ़ाई और बिजनेस का ग्रह है। वहीं शनि मेहनत, अनुशासन, जिम्मेदारी और लंबे समय तक चलने वाले कामों से जुड़ा है। इन दोनों ग्रहों के बीच 144 डिग्री का संबंध बनने से लोगों को किसी समस्या का नया हल खोजने और अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

बुध अभी तुला राशि में ही रहेंगे और 2 दिसंबर 2026 को शाम करीब 5 बजकर 27 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरी ओर शनि मीन राशि में वक्री चाल से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में 25 नवंबर का यह संयोग बुध के तुला राशि में रहते हुए बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस संयोग का सकारात्मक असर मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को मिल सकता है। इन राशि वालों को करियर, नौकरी, बिजनेस, पढ़ाई और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

क्या होता है बुध और शनि का बाई क्विनटाइल आस्पेक्ट

जब दो ग्रह एक-दूसरे से 144 डिग्री की दूरी पर होते हैं, तो उनके बीच बाई क्विनटाइल आस्पेक्ट बनता है। आधुनिक ज्योतिष में इसे क्रिएटिविटी, नई सोच और किसी काम को अलग तरीके से करने की क्षमता से जोड़ा जाता है। बुध दिमाग, कम्युनिकेशन और फैसले लेने की क्षमता को मजबूत करता है। शनि अनुशासन, धैर्य और मेहनत से जुड़े कामों को आगे बढ़ाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संबंध लोगों को अपनी बुद्धि और अनुभव का सही इस्तेमाल करने में मदद कर सकता है।

इस दौरान रिसर्च, लेखन, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए आइडिया मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपनी कार्यक्षमता बेहतर कर सकते हैं। वहीं, बिजनेस करने वाले लोग पुराने काम में बदलाव करके आगे बढ़ने की योजना बना सकते हैं।

बुध तुला और शनि मीन राशि में हैं विराजमान

बुध इस समय तुला राशि में हैं। तुला राशि में बुध बातचीत, समझौते, पार्टनरशिप और संतुलित फैसलों से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकते हैं। लोग किसी भी मुद्दे के दोनों पक्षों को समझकर फैसला लेने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरी ओर शनि मीन राशि में वक्री हैं। शनि की यह स्थिति पुराने कामों की समीक्षा करने, अधूरी जिम्मेदारियों को पूरा करने और भविष्य की योजनाओं को दोबारा व्यवस्थित करने की जरूरत बढ़ा सकती है।

बुध और शनि का 144 डिग्री का संयोग इन दोनों ग्रहों की खूबियों को एक साथ लाता है। ऐसे में केवल योजना बनाने के बजाय उस पर लगातार काम करना जरूरी होगा। जिन लोगों के पास कोई पुराना आइडिया या बिजनेस प्लान है, वे उसे नए तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशि वालों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध और शनि का बाई क्विनटाइल आस्पेक्ट करियर और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आपकी राशि से बुध पांचवें भाव में और शनि दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवां भाव बुद्धि, शिक्षा और क्रिएटिविटी का है, जबकि दसवां भाव नौकरी और करियर से जुड़ा है। दोनों ग्रहों का यह संबंध आपकी सोच को कामकाज में इस्तेमाल करने का मौका दे सकता है।

नौकरी करने वाले लोगों को अपनी स्किल दिखाने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को नए आइडिया मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए यह समय अपनी तैयारी को मजबूत करने का है। मेहनत और सही प्लानिंग से आप अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह संयोग भाग्य और पारिवारिक जीवन के मामलों में अच्छा रह सकता है। आपकी राशि से बुध चौथे भाव में और शनि नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। चौथा भाव घर, परिवार, प्रॉपर्टी और सुख-सुविधाओं का है। नौवां भाव भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा से जुड़ा है।

इस दौरान घर या प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में बातचीत आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। उच्च शिक्षा हासिल करने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी किसी नए अवसर की जानकारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से किसी काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब उस पर गंभीरता से काम करना चाहिए। हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए बुध और शनि का यह संयोग खास रह सकता है। बुध आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं, जबकि शनि छठे भाव में मौजूद हैं। पहला भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और सोच से जुड़ा है। छठा भाव नौकरी, प्रतियोगिता, कर्ज और विरोधियों का है। ऐसे में आपको अपनी समझदारी से मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए कामकाज में अपनी काबिलियत साबित करने का अच्छा मौका रह सकता है। ऑफिस में चल रही किसी परेशानी का हल मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोग पुराने विवादों को सुलझाने और कामकाज को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। इस समय अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने रखने से पहले उनकी पूरी तैयारी कर लें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह संयोग करियर और मेहनत के मामले में सकारात्मक रह सकता है। आपकी राशि से बुध दसवें भाव में और शनि तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। दसवां भाव नौकरी, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा का है। तीसरा भाव साहस, प्रयास, कम्युनिकेशन और छोटे भाई-बहनों से जुड़ा है।

बुध और शनि का यह संबंध आपको अपने काम में नई रणनीति अपनाने का मौका दे सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम के प्रचार-प्रसार और नए संपर्क बनाने पर ध्यान देना चाहिए। जो लोग लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें उसमें आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगातार किए गए प्रयास इस समय अच्छे नतीजे दे सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध और शनि का बाई क्विनटाइल आस्पेक्ट आर्थिक और भाग्य से जुड़े मामलों में अच्छा रह सकता है। आपकी राशि से बुध नौवें भाव में और शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। नौवां भाव भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी दूरी की यात्रा का है। दूसरा भाव धन, बचत, परिवार और वाणी से जुड़ा है।

इस दौरान आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोग नए संपर्कों और बेहतर कम्युनिकेशन के जरिए काम का विस्तार कर सकते हैं। उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे लोगों को भी कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में पैसों से जुड़ी किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article