16 April 2024 Panchang, Maha Ashtami 2024 Time: 16 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है जिसे दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami 2024) और महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा। सूर्य देव मेष राशि में तो चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यहां जानिए 16 अप्रैल का पूरा पंचांग।
महा अष्टमी 2024 तिथि व मुहूर्त (Maha Ashtami 2024 Date And Time)
चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 16 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार महाअष्टमी पर्व 16 अप्रैल को मनाया जाएगा।
16 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (16 April 2024 Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:25 AM से 05:10 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:48 AM से 05:54 AM
- अभिजित मुहूर्त 11:55 AM से 12:47 PM
- विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:21 PM
- गोधूलि मुहूर्त 06:46 PM से 07:09 PM
- सायाह्न सन्ध्या 06:48 PM से 07:54 PM
- अमृत काल 10:17 PM से 12:02 AM, अप्रैल 17
- निशिता मुहूर्त 11:58 PM से 12:43 AM, अप्रैल 17
16 अप्रैल 2024 अशुभ समय (16 April 2024 Ashubh Samay)
- राहुकाल 03:34 PM से 05:11 PM
- यमगण्ड 09:08 AM से 10:44 AM
- आडल योग 05:16 AM
- दुर्मुहूर्त 08:29 AM से 09:21 AM, 11:14 PM से 11:58 PM
- गुलिक काल 12:21 PM से 01:58 PM
- वर्ज्य 11:49 AM से 01:34 PM
- बाण अग्नि - 10:47 PM तक
