अध्यात्म

17 April 2024 Panchang In Hindi: इस दिन मनाई जाएगी राम नवमी, नोट करें लें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल, अभिजित मुहूर्त और पूरा पंचांग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 16, 2024, 06:40 AM IST

Ram Navami 2024 Panchang: 17 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और अश्लेशा नक्षत्र रहेगा। ऐसे में इस दिन राम नवमी और स्वामीनारायण जयन्ती मनाई जाएगी। यहां आप जानेंगे 17 अप्रैल का पूरा पंचांग।

Image

Ram Navami 2024 Panchang

Ram Navami 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 17 अप्रैल का दिन खास रहने वाला है। क्योंकि इस दिन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार राम नवमी रहेगी। बता दें इस दिन नवमी तिथि दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी और अश्लेशा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। योग शूल और करण कौलव रहेगा। सूर्य मेष राशि में तो चंद्रमा अपनी खुद की राशि कर्क में विराजमान रहेंगे। यहां आप जानेंगे 17 अप्रैल का पूरा पंचांग राम नवमी पूजा के शुभ मुहूर्त (Ram Navami Puja Shubh Muhurat 2024) के साथ।

Ram Navami 2024 Date And Time (राम नवमी 2024 तिथि व मुहूर्त)

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 11:03 AM से 01:38 PM

अवधि - 02 घण्टे 35 मिनट्स

राम नवमी मध्याह्न का क्षण - 12:21 PM

नवमी तिथि प्रारम्भ - 16 अप्रैल 2024 को 01:23 PM बजे

नवमी तिथि समाप्त - 17 अप्रैल 2024 को 03:14 PM बजे

17 April 2024 Shubh Muhurat (17 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:25 AM से 05:09 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:47 AM से 05:53 AM
  • अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त 02:30 PM से 03:22 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:47 PM से 07:09 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:48 PM से 07:55 PM
  • रवि योग पूरे दिन
  • निशिता मुहूर्त 11:58 PM से 12:42 AM, अप्रैल 18

17 April 2024 Ashubh Muhurat (17 अप्रैल 2024 अशुभ समय)

इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड 07:30 AM से 09:07 AM तक, आडल योग पूरे दिन, ज्वालामुखी योग दोपहर 03 बजकर 14 मिनट से 18 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article