अध्यात्म

13 January 2025 Panchang: आज पौष पूर्णिमा से कुंभ मेले का होगा शुभारंभ, पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

13 January 2025 Panchang: आज पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके अलावा इस दिन से कुंभ मेले का शुभारंभ होगा। जानिए 13 जनवरी का पूरा पंचांग शुभ मुहूर्तों समेत।

Image

13 January 2025 Panchang

13 January 2025 Panchang: आज परम पवित्र पौष माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूर्णिमा व्रत नियम पूर्वक करें। इस दिन अन्न -वस्त्र ,कम्बल का दान करें। पूर्णिमा को श्री शिव जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। इसलिए भगवान शंकर के नाम का मानसिक जप करें। गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना भी बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं , उपासना करें। रूद्राभिषेक करें। भगवान शंकर की भक्ति प्राप्त करने के लिए बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को समर्पित करें। पूर्णिमा व्रत में चन्द्रमा को अर्ध्य देकर फलाहारी भोजन करें।

पौष पूर्णिमा मुहूर्त 2025 (Paush Purnima Muhurat 2025)

पौष पूर्णिमा13 जनवरी 2025, सोमवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 13 जनवरी 2025 को 05:03 AM
पूर्णिमा तिथि समाप्त14 जनवरी 2025 को 03:56 AM

13 जनवरी 2025 पंचांग (13 January 2025 Panchang)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-पौष, शुक्ल पक्ष

व्रत -पूर्णिमा व्रत

तिथि- पूर्णिमा

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:18am

सूर्यास्त-05:35pm

नछ्त्र- आद्रा 10;39 am तक फिर पुनर्वसु

चन्द्र राशि - मिथुन ,स्वामी-बुध

सूर्य राशि- धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति

करण- विष्टि 04:33pm फिर बव

योग- वैधृति

13 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त (13 January 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:05 से 12:51 pm तक

विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:25pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक

अमृत काल-06:04am से 07:46am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:29तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article