अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: आज किन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: आज चंद्रमा मकर राशि में हैं और शुक्र देवगुरु बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य, लव लाइफ, शुभ रंग, शुभ अंक और आज के विशेष उपाय।

Image

आज कैसा रहेगा आपका दिन आज के राशिफल से जानिए

Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: आज 02 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र देवगुरु बृहस्पति के साथ गोचर कर रहे हैं। शुक्र धन, समृद्धि और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। वहीं मंगल वृष राशि और सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आज श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना गया है। भगवान विष्णु की पूजा, श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण, शिवलिंग पर गंगाजल और सुगंधित इत्र से अभिषेक तथा अन्नदान करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

आज शाम के बाद कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। बैंकिंग और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 1, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 में कब से हैं

वृषभ राशि

व्यापार में व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शुगर के मरीज खान-पान में सावधानी रखें। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और शिव उपासना करें।

  • शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी
  • शुभ अंक: 2, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा

मिथुन राशि

नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रह सकता है। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन कफ संबंधी परेशानी हो सकती है।

  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • शुभ अंक: 5, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

व्यापार में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आने की संभावना है। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

  • शुभ रंग: लाल, हरा
  • शुभ अंक: 5, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

आज मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। करियर में अचानक बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 5, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंध भविष्य में विवाह तक पहुंच सकते हैं।

  • शुभ रंग: आसमानी, हरा
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

पुरानी संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। धार्मिक यात्रा और श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन मन को शांति देगा।

  • शुभ रंग: आसमानी, हरा
  • शुभ अंक: 3, 3
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

वृश्चिक राशि

करियर में नया अवसर मिल सकता है। धार्मिक यात्रा से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। छात्रों की करियर संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं। बड़े भाई का सहयोग लाभदायक रहेगा।

  • शुभ रंग: हरा, पीला
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ रहेगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी या बुखार से बचाव करें।

  • शुभ रंग: नारंगी, सफेद
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के संकेत हैं। करियर में स्थिति पहले से मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

  • शुभ रंग: आसमानी, नीला
  • शुभ अंक: 1, 3
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुम्भ राशि

नौकरी और बिजनेस में प्रगति के अवसर मिलेंगे। किसी करीबी दोस्त से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • शुभ रंग: सफेद, पीला
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

करियर और नौकरी में प्रगति होगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 2, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

आज का विशेष उपाय

आज श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें, श्री सत्यनारायण कथा का श्रवण करें तथा शिवलिंग पर गंगाजल और सुगंधित इत्र से अभिषेक करें। अन्नदान करने से आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article