जॉब्स

33 उद्यमी मित्रों को जल्द ही नियुक्त करेगी योगी सरकार, इन्वेस्ट यूपी की वेबसाइट पर रिजल्ट हो चुका है जारी

Appointment of Entrepreneur friends in UP: योगी सरकार जल्द ही 33 उद्यमी मित्रों की नियुक्ति करने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, प्रदेश में 20 नव सृजित और 13 पूर्व रिक्त पदों के लिए इन्वेस्ट यूपी ने चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Image

Appointment of Entrepreneur friends in UP

Appointment of Entrepreneur friends in UP: योगी सरकार जल्द ही 33 उद्यमी मित्रों की नियुक्ति करने जा रही है। सीएम योगी के विजन अनुसार, प्रदेश में 20 नव सृजित और 13 पूर्व रिक्त पदों के लिए इन्वेस्ट यूपी ने चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। उद्यमी मित्र के तौर पर 33 चयनित अभ्यर्थियों को संविदा पर एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के बाद मेरिट के आधार पर पूरा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में सीएम योगी ने पहली बार 102 उद्यमी मित्रों की तैनाती की थी। इसके पीछे सीएम योगी का विजन था कि वह प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और सरकारी मशीनरी के बीच सेतु की तरह काम करते हुए तमाम समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। ऐसे में, योगी सरकार द्वारा 33 उद्यमी मित्रों की तैनाती के जरिए प्रदेश में निवेश सरलीकरण की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।

इन्वेस्ट यूपी की ओर से करायी जाएगी ट्रेनिंग प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थी इन्वेस्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं। इन्वेस्ट यूपी द्वारा जिन 33 सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है उनमें पुलकित त्यागी, अंशुमान प्रताप सिंह, प्रणव मिश्रा, देवेश कुमार यादव, संतोष राठौर, उज्जवल गौड़, शाहरुख सलीम, दिव्यांस कुमार ओझा, अमोल त्रिपाठी, अतुल बाजपेयी, दिलीप सिंह तोमर, सुधांशु सिंह, तुषार सिंह, ललित मोहन जोशी, नुपुर उपाध्याय, शिवांगी सिंह, आकाश कुमार राय, आयुष गुप्ता, अक्षित नौटियाल, कुलदीप सिंह, तोशेन्द्र कुमार मिश्रा, रोहित कुमार, मीत मधुर, सौरभ कुमार, अर्पित सिंह, गौरव राज सिंह, अभिन्न मिश्रा, कमोद सिंह यादव, दुर्गेश सिंह, मनीष तिवारी, पुनीत शर्मा, ईशानी श्रीवास्तव व यशी चौहान शामिल है। इन सभी की ट्रेनिंग प्रक्रिया भी इन्वेस्ट यूपी द्वारा की जाएगी जिसके बाद इनकी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article