जॉब्स

District Court Recruitment 2024: जिला कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 82000 से ज्यादा, यहां तुरंत करें अप्लाई

Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के जिला न्यायालय में लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 74 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Image

जिला कोर्ट में क्लर्क की भर्ती निकली है।

Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के जिला न्यायालय में लोअर डिविजन क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 74 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां होनी हैं। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला न्यायालय में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अगस्त 2024 तक का समय है। आवेदन फीस जमा करने की तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

LDC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स तो ऑफिशियल वेबसाइट northdinajpur.dcourts.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर New Vacancies पर जाएं।
  • अगले पेज पर Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Uttar Dinajpur District Court Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से कई पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें इंग्लिश स्टेनोग्राफर के पद पर सेलेक्ट होने के बाद लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 32,100 रुपये से 82,900 रुपये तक सैलरी होगी। वहीं, Upper Division Clerk के पद पर सेलेक्ट होने के बाद 32,100 रुपये से 82,900 रुपये तक सैलरी होगी। इसके बाद प्रोसेस सर्वर के पद पर लेवल 5 के तहत 21,000 रुपये से 54,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article