जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में सहायक स्टोर कीपर पदों पर भर्ती, 15 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

UPSSSC Recruitment 2024, UPSSSC Assistant Store Keeper Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Image

UPSSSC Recruitment 2024

UPSSSC Recruitment 2024, UPSSSC Assistant Store Keeper Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड 3 मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च निर्धारित की गई है।

UPSSSC Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक स्टोर कीपर के 199 पद और सहायक ग्रेड 3 के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को यूपी पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

UP Sarkari Naukri 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए।

How to Apply for UPSSSC Recruitment 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर फार्मास्यूटिकल आयुर्वेदिक एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।

UPSSSC Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से 63200 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए 15 फरवरी से 6 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article