जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, upsssc.gov.in पर 29 अक्टूबर से करें अप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 04:16 PM IST

UPSSSC Recruitment 2022, UPSSSC Notification 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में मोहर्रिर के 92 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 29 अक्टूबर से 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में सरकारी नौकरी का मौका
  • 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
  • upsssc.gov.in पर चेक करें नोटिफिकेशन

UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी मोहर्रिर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

UPSSSC Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में मोहर्रिर के 92 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 19 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 21 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 9 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत सैलरी दी जाएगी।

UPSSSC Notification 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

उत्तर प्रदेश में इस सरकारी नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2021 क्वालीफाई किया होना चाहिए।

UPSSSC Exam 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को यूपी पीईटी 2021 में उनके स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा के संबंध में विस्तृत सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

UPSSSC Application: यहां करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी यूपी मोहर्रिर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 29 अक्टूबर से 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article