जॉब्स

UPSSSC Recruitment 2022: फोरेस्ट गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास से ग्रेजुएट करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:48 PM IST

UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड के 701 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कल यानी 17 अक्टूबर 2022 से आवेदन कर सकेंगे यहां आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2022 है।

Image

फोरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली वैकेंसी

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी फोरेस्ट गार्ड के पदों पर निकली वैकेंसी।
  • सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए पीईटी परीक्षा अनिवार्य।
  • कल यानी 17 अक्टूबर 2022 से आवेदन शुरू।

UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर फोरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वन दरोगा की रिक्तियों (UPSSSC Forest Guard Notification) पर भर्ती की जाएगी। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कल यानी 17 अक्टूबर 2022 से आवेदन कर सकेंगे यहां आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2022 है।

वन विभाग के दरोगा के पदों का विभाजन श्रेंणीवार किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 288 पद, ओबीसी के लिए 163 पद, अनुसूचित जाति (SC)के लिए 160 पद, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) के लिए 70 और अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 20 पद शामिल हैं। कुल 170 पदों पर भर्तियां की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया व आवेदन शुल्क से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैथेमेटिक्स/ फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/जियोलॉजी/ फोरेस्ट्री, एग्रीकल्चर या पर्यावरण विज्ञान से स्नातक में उत्तीर्ण होना चाहिए। या फिर इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए, न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर यहां उम्मीदवारों को राज्य सरकार की ओर से छूट दी जाएगी।

UP Forest Guard Recruitment 2022, ऐसे करें आवेदन

  • फोरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए, सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Forest Guar Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
UP Forest Guard Selection Process

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) वन विभाग के दरोगा के पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित करता है। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET के लिए बुलाया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होता है। इसके बाद डायरेक्ट फोरेस्ट गार्ड के पदों पर चयन किया जाता है।

शारीरिक मापदंड

शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए पुरुष अभ्यर्थियों का लंबाई कम से कम 163 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाइ 150 से.मी निर्धारित की गई है। छाती फुलाकर (पुरुष) 84-89 होनी चाहिए। हालांकि इससे पहले पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करना होगा, जबकि महिलाओं को 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल तय करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article