UPSSSC PET Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) का नोटिफिकेशन आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पीईटी 2025 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upssssc.gov.in पर 14 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन कि आखिरी तारीख 17 जून निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 24 जून तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
UP PET Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
यूपी पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for UPSSSC PET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSSSC PET 2025: यूपी पीईटी सर्टिफिकेट वैलिडिटी
उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) पास करना अनिवार्य है। यूपी पीईटी क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसकी वैलिडिटी अब एक साल से बढ़ाकर तीन साल तक के लिए कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
