UPSSSC Health Worker Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर निर्धारित की गई है। हालांकि, अभ्यर्थी 4 दिसंबर तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
UPSSSC Health Worker Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 2399 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 489 पद, ओबीसी के लिए 1559 पद, एससी के लिए 435 पद और एसटी के लिए 390 पद शामिल हैं।
UPSSSC Health Worker Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही यूपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
How to apply for UPSSSC Health Worker Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UP Health Worker Recruitment 2024: इस बात का रखें ध्यान
योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर सकते हैं।
