एजुकेशन

IPPB Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

IPPB Executive Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

IPPB Recruitment 2024

IPPB Executive Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है।

IPPB Executive Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव के कुल 344 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन टेस्ट/मेरिट और डॉकयूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

IPPB Executive Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

How to apply for IPPB Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IPPB Executive Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article