जॉब्स

UPSRTC Driver Recruitment 2024: यूपी के कई डिपो के लिए बस डिपो में ड्राइवर की वैकेंसी, जानें कितनी होगी सैलरी

UPSRTC Bus Driver Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से कई डिपो में बस ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्राइवरों के पद पर भर्तियां होने वाली है। इस वैकेंसी के लि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद और कौशाम्बी डिपो में भर्तियां होंगी।

Image

UPSRTC Recruitment 2024

UPSRTC Bus Driver Recruitment 2024: ड्राइवर के पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से कई डिपो में बस ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ड्राइवरों के पद पर भर्तियां होने वाली है। इस वैकेंसी के लि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कई बस डिपो में भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के तरीका नीचे देख सकते हैं।

UPSRTC Recruitment ऐसे करें अप्लाई

बस ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को संबंधित डिपो पर जाना होगा। डिपो पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करने के लिए फॉर्म को भरना होगा। कार्य दिवस पर ही आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को संविदा चालक के पद पर नौकरी मिलेगी। इस भर्ती के तहत खुर्जा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद और कौशाम्बी डिपो में भर्तियां होंगी।

UPSRTC Recruitment 2024.

UPSRTC में ड्राइवर की वैकेंसी

कौन कर सकता है आवेदन?

बस ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए उम्र कम से कम 23 साल 6 महीने से ज्यादा होनी चाहिए। चालक की लंबाई 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए। 2 साल पुराने गाड़ी को चलाना होगा। हर महीने में 22 दिन ड्यूटी करने पर साल में 7 अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा। आवेदन करने के लिए डिपो की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

सैलरी डिटेल्स

सरकारी बस ड्राइवर को 2.18 रुपये प्रति किलोमिटर के दर से मेहनताना मिलेगा। इसमें सैलरी प्रतिमाह 19,000 रुपये होगी। इसके लिए अलावा 3000 रुपये हर महीने प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलेगा। सैलरी के साथ ही रात में ठहरने पर अतिरिक्त कमाई होगी। इसके साथ ही दुर्घटना बीमा 5 लाख रुपये की होगी। इसके अलावा यात्री राहत योजना के अंतर्गत 7.50 लाख रुपये का बीमा होगा

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article