क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन ने किया प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब के रूप में चुनने का समर्थन, जानिए क्यों

रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्मद सिराज को आकाशदीप की जगह दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कन्कशन सब के रूप में नहीं चुने जाने के टीम मैनेजमेंट का समर्थन किया है।

Image

मोहम्मद सिराज और आकाशदीप (फोटो क्रेडिट ANI)

नई दिल्ली: भारतीय प्लेइंग-11 से लगातार बाहर चल रहे धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वापसी का एक मौका मिला लेकिन वो भी उनके हाथ से फिसल गया। तेज गेंदबाज आकाशदीप बल्लेबाजी करते हुए सिर पर चोट लही थी। काइल जैमीसन और जैकब डकी बाउंसर ने उन्हें मैच से बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया। आकाशदीप ने ध्रुव जुरेल के साथ अहम साझेदारी करते हुए 29 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। लेकिन बल्लेबाजी के समाप्त होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कन्कशन की वजह से प्लेइंग-11 से बाहर करने का फैसला किया और पहले टेस्ट में खेलने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी जगह एकादश में शामिल कर लिया।

अश्विन ने समझदारी भरा फैसला

गौतम गंभीर की अगुवाई वाले टीम मैनेजमेंट के इस फैसले की चौतरफा आलोचना है रही है। ऐसे में साफ और सटीक बात कहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुने जाने का फैसला किया है। अश्विन ने कहा, जब आपके पास कन्कशन सब्स्टीट्यूट को यूज करने का मौका होता है तो आप ऐसे खिलाड़ी को चुनना पसंद करते हैं जो सीरीज में खेल चुका हो। ऐसे में यह एक समझदारी भरा फैसला है क्योंकि सिराज को मैच में अपनी छाप छोड़ने में थोड़ा वक्त लगता।

सिराज को लेकर कुछ तो गड़बड़ है

जाने माने कमेंटेटर हर्षा भोगले की राय अश्विन से अगल है। उन्होंने कहा, भारत के लिए कन्कशन सब!आकाशदीप बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा अंदर। सिराज के साथ कोई तो ऐसी बात हुई जिसकी वजह से वो उनका चयन नहीं किया जा रहा है। आकाशदीप पहली पारी में भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे। उनका जाना बड़ा नुकसान है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article