क्रिकेट

SMAT Super League: पहली बार बदले फॉर्मेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, कप के लिए भिड़ेंगी 8 टीमें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इस बार बदले फॉर्मेट में खेला जा रहा है। पहले राउंड के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं था, लेकिन दूसरा राउंड सुपर लीग फॉर्मेट में खेला जाना है। इस फॉर्मेट के तहत बाकी बचे 8 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है।

Image

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (साभार-x)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के इतिहास में पहली बार सुपर लीग फार्मेट का इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार (30 नवंबर) से इस टूर्नामेंट का दूसरा राउंड नागपुर में शुरू होगा। ग्रुप स्टेज के शानदार मुकाबलों के बाद जिसमें 30 टीमों ने एलीट राउंड में हिस्सा लिया था अब केवल आठ 8 टीम बचे हैं जो ट्रॉफी के लिए दूसरे राउंड में भिड़ने वाले हैं। 2026-27 सीजन से पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके फार्मेट में बदलाव की घोषणा की थी। पहले राउंड के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पहले राउंड के अंतर्गत टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था उसके बाद बाकी बचे आठ टीमों को अब सुपर लीग खेलना है।

SMAT सुपर लीग फॉर्मेट

पहले टूर्नामेंट क्वार्टर-फ़ाइनल से नॉकआउट राउंड में चला जाता था, लेकिन इस बार हर टीम को कम से कम तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि वे लीग स्टेज में खेलेंगे। आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें फाइनल में एक-दूसरे से खेलेंगी। 2026-27 एडिशन के सभी मैच नागपुर में खेले जाएंगे।

SMAT 2026-27 सुपर लीग ग्रुप्स

ग्रुप A

1. बड़ौदा

2. दिल्ली

3. केरल

4. विदर्भ

ग्रुप B

1. आंध्र प्रदेश

2. मुंबई

3. पंजाब

4. राजस्थान

SMAT 2026-27 सुपर लीग का कार्यक्रम

30 नवंबर, 2026 (सोमवार)

1. राजस्थान बनाम पंजाब – सुबह 9:00 बजे

ग्रुप B

2. केरल बनाम विदर्भ – सुबह 11:00 बजे

ग्रुप A

3. आंध्र प्रदेश बनाम मुंबई – दोपहर 1:30 बजे

ग्रुप B

4. बड़ौदा बनाम दिल्ली – शाम 4:30 बजे

ग्रुप A

2 दिसंबर, 2026 (बुधवार)

5. बड़ौदा बनाम केरल – सुबह 9:00 बजे

ग्रुप A

6. राजस्थान बनाम आंध्र प्रदेश – सुबह 11:00 बजे

ग्रुप B

7. दिल्ली बनाम विदर्भ – दोपहर 1:30 बजे

ग्रुप A

8. पंजाब बनाम मुंबई – शाम 4:30 बजे

ग्रुप B

4 दिसंबर, 2026 (शुक्रवार)

9. पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश – सुबह 9:00 बजे

ग्रुप B

10. बड़ौदा बनाम विदर्भ – सुबह 11:00 बजे

ग्रुप A

11. राजस्थान बनाम मुंबई – दोपहर 1:30 बजे

ग्रुप B

12. दिल्ली बनाम केरल – शाम 4:30 बजे

ग्रुप A

6 दिसंबर, 2026 (रविवार)

फाइनल – शाम 4:30 बजे

ग्रुप A विजेता बनाम ग्रुप B विजेता

स्थान: वीसीए स्टेडियम, जामथा, नागपुर

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article