Miss Diva 2026 Winner: ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा से भरी शाम में मिस दिवा 2026 के विजेता के नाम का ऐलान हो गया है। श्रेचा पाटिल ने इस साल का प्रतिष्ठित खिताब मिस सुप्रानेशनल 2026 अपने नाम किया। इस जीत के साथ उनके लिए फैशन और ब्यूटी की दुनिया में आगे बढ़ने का एक नया रास्ता खुल गया है। प्रतियोगिता के दौरान श्नेरेया ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच पर शानदार मौजूदगी से निर्णायकों को प्रभावित किया।
मूल रूप से पुणे की रहनमे वाली 21 वर्षीय श्रेया पाटिल की दिलचस्पी साहित्य, सिनेमा, नई भाषाएं सीखने, कुकिंग, गार्डनिंग और फैशन जैसी कई चीजों में है। अलग-अलग आर्मी कैंटोनमेंट्स में बचपन बिताने और शहरों व स्कूलों के बदलते माहौल ने उन्हें हर परिस्थिति में ढलने और अलग-अलग संस्कृतियों को समझने का नजरिया दिया।

श्रेया पाटिल
गाने, डांस, लेखन, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर एनसीसी और पेजेंट्स तक, उन्होंने हर नए अनुभव को आजमाने की सोच के साथ कई क्षेत्रों में हाथ आजमाया है। पढ़ाई में उनकी रुचि इकोनॉमिक्स, सस्टेनेबिलिटी और पब्लिक पॉलिसी में है, खासकर एसडीजी, एआई के पर्यावरण पर असर और शहरी जीवन की गुणवत्ता जैसे विषयों पर। दया और सच्चाई को अपना आधार मानने वाली श्रेया मिस डीवा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
LIVA द्वारा आयोजित मिस दिवा 2026 इस बार अपने अलग अंदाज और नए स्वरूप के लिए भी खास रहा। इसे केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि फैशन और डिजिटल दुनिया में उभरती प्रतिभाओं को भी मंच दिया गया। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया था- ब्यूटी क्वीन, फैशन डिजाइनर और कंटेंट क्रिएटर। इसका मकसद महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर देना था।
ग्रैंड फिनाले में विजेता का चुनाव करने के लिए मनोरंजन, फैशन और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्री से जुड़ी हस्तियों की जूरी मौजूद रही। जूरी पैनल में भारतीय एक्टर और एंकर मनीष पॉल, मिस सुप्रानेशनल 2026 कैटरीना लेगाडो, मिस कॉस्मो 2025 योलिना लिंडक्विस्ट और एक्टर संदीप किशन शामिल रहीं। मनोरंजन और इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट्स के अपने अनुभव के साथ वे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस और एक विजेता को खास बनाने वाली खूबियों पर अहम राय दी।
पैनल में फैशन का एक अलग नजरिया जोड़ने के लिए मशहूर डिजाइनर ईशा अमीन, निकिता टंडन और मंदिरा विर्क भी शामिल रहीं। फैशन की दुनिया में अपनी रचनात्मक सोच और योगदान के लिए पहचाने जाने वाले ये डिजाइनर जजिंग के दौरान स्टाइल, खूबसूरती और प्रेजेंटेशन से जुड़ी अपनी विशेषज्ञता लेकर आए थे।
इतने अनुभवी और काबिल पैनल के एक साथ आने के कारण ग्रैंड फिनाले में अलग पहचान, क्रिएटिविटी और टैलेंट की शानदार झलक देखने को मिली। दूसरी तरफ कार्यक्रम की मेजबानी सचिन कुंभार ने की। स्रीतमा बसु ने रेड कार्पेट पर मेहमानों से बातचीत की, जबकि मनासी स्कॉट की संगीत प्रस्तुति ने शाम में मनोरंजन का रंग भर दिया।
मिस दिवा 2026 का यह मंच उन महिलाओं के लिए एक अवसर बनकर सामने आया, जो अपनी पहचान और हुनर के दम पर आगे बढ़ना चाहती हैं। अब विजेता के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और देश का प्रतिनिधित्व करने की नई चुनौती होगी।
