जॉब्स

ESIC Nursing Officer Answer Key 2024: नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ जल्द, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

ESIC Nursing Officer Answer Key 2024 PDF Download: यूपीएससी की ओर से ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के 1930 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

ESIC Nursing Officer Answer Key 2024

ESIC Nursing Officer Answer Key 2024 PDF Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा की आंसर-की (ESIC Nursing Officer Answer Key 2024) जल्द जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC ESIC Nursing Officer Answer Key 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का आयोजन आज यानी 7 जुलाई 2024 को किया गया। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई या अगस्त में जारी कि जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।

ESIC Nursing Officer Cut Off 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में 300 अंकों के सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। कट ऑफ की बात करें तो ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, सीट और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। बता दें कि आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा।

ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नर्सिंग ऑफिसर के 1930 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 892 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 193 पद, ओबीसी के लिए 446 पद, एससी के लिए 235 पद और एसटी के लिए 164 पद शामिल हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article