RBI Grade B Notification 2024 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से ग्रेड बी एग्जाम का नोटिफिकेशन 18 जुलाई (RBI Grade B Notification 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
RBI Grade B Vacancy 2024: ऐसे होगा चयन
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड बी जनरल (DR), DEPR और DSIM के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रेड बी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 55,200 रुपये महीने मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, पारिवारिक भत्ता और ग्रेड भत्ता आदि भी मिलेगा।
RBI Grade B Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
आरबीआई ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for RBI Grade B Exam 2024
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RBI Grade B Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
