जॉब्स

UPSC CDS 2 2024 Correction Form: जारी हुए यूपीएससी सीडीएस 2 करेक्शन फॉर्म, यह रहा डायरेक्ट लिंक

UPSC CDS II 2024 Correction Form Link: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों जरूर पढ़ें। आयोग ने UPSC CDS II 2024 Correction Form जारी कर दिया है, यदि आपके फॉर्म में कोई भी गलती रह गई हो, तो उसे ठीक करने का यह इ​कलौता मौका हो सकता है।

Image

यूपीएससी सीडीएस 2 करेक्शन फॉर्म 2024

UPSC CDS II 2024 Correction Form Link, UPSC CDS II 2024 Correction Form Date: क्या आपने भी यूपीएससी सीडीए 2 परीक्षा फॉर्म भरा था, अगर हां तो यह खबर जरूर पढ़ें। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS II 2024 Correction Form ऑनलाइन जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार CDS 2 आवेदन पत्र 2024 को रीचेक कर सकते हैं। (UPSC CDS 2 2024 Notification) परीक्षा फॉर्म में दी गई जानकारी को क्रॉस चेक कर सकते हैं, व उसमें सुधार (यदि गलती रह गई हो तो) कर सकते हैं। बता दें, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरते समय छोटी से छोटी टाइपो या दूसरी गलतियों से बचने की जरूरत होती है, वरना आगे की प्रक्रिया में आपका फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।

UPSC CDS 2 2024 Application Form - सीडीएस 2 परीक्षा के माध्यम से कुल 459 पदों को भरा जाना है।

UPSC CDS II 2024 Correction Form, फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि

UPSC CDS 2 2024 Last Date - आवेदन पत्र में विवरण सही करने की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 है। CDS 2 आवेदन पत्र 2024 भरने की विंडो 4 जून, 2024 को बंद हो गई थी जबकि आवेदन करने की प्रक्रिया (UPSC CDS 2 2024 Notification Date) 15 मई, 2024 से शुरू हुई थी। UPSC CDS 2 2024 Apply Online Link - upsc.gov.in

आवेदन शुरू होने की तिथि 15/05/2024
आवेदन की अंतिम तिथि 04/06/2024
पार्ट 2 की अंतिम तिथि 04/06/2024
फॉर्म में सुधार की तिथि 05-11 जून 2024
परीक्षा तिथि 01/09/2024
UPSC Combined Defence Service Exam II Second Examination 2024 Apply Correction / Edit Form for 459 Post

UPSC CDS II 2024 Exam Date, कब होगी सीडीएस परीक्षा

यपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। बता दें, एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले इस पेज पर जानकारी दी जाएगी।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article