UPPRPB Assistant Operator Recruitment 2022 Final Answer Key Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ ने बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल upprpbrp.onlinereg.co.in पर असिस्टेंट ऑपरेटर, वर्कशॉप हैंड और हेड ऑपरेटर पदों के लिए रिवाइज्ड आंसर की जारी कर दी है। जिन्होंने फॉर्म भरा था, वे यहां दिए डायरेक्ट लिंक से रिवाइज्ड आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस UPP रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक AO के पदों पर सीधी भर्ती - 2022 का विज्ञापन जारी किया था। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब संशोधित आंसर की देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर - 2022 में 2,430 रिक्तियों को भरा जाना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहयक परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी रिवाइज्ड आंसर की कैसे देखें
- uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दाएं तरफ देखें और इस टेक्स्ट या लिंक पर क्लिक करें — Notice/Release (28-06-2024)
- उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के पदों पर सीधी भर्ती 2022 संशोधित अन्तिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन
- क्लिक करते ही 14 पेज की फाइनल आंसर की आपने सामने खुल जाएगी।
इन रिक्तियों में से 936 हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर, 1374 असिस्टेंट ऑपरेटर-डायरेक्टर और 124 वर्कशॉप स्टाफ के लिए हैं। आवेदक अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके यूपी पुलिस भर्ती रिवाइल्ड आंसर की 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा 29 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वर्कशॉप हैंड परीक्षा 29 और 30 जनवरी चली। हेड ऑपरेटर / हेड ऑपरेटर (मैकेनिक) परीक्षा 30 और 31 जनवरी को हुई। सहायक ऑपरेटर परीक्षा 1 से 8 फरवरी तक चली। ये परीक्षाएं 11 विभिन्न केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई।
